ढकरियाणा में दो दिवसीय माहुनाग मेला 14 व 15 मार्च को

by

पट्टा मेहलोग, 9 मार्च (तारा) ;  विकास खंड पट्टा के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढकरियाणा के ऐतिहासिक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हाड़ा मेहता स्थित श्री माहुनाग देवता मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 व 15 मार्च को दो दिवसीय भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला रियासत काल से लगभग सौ वर्षों से लगता रहा हैं। इस मेले की मान्यता है कि यहां पर आए हुए हर श्रद्धालु की ना सिर्फ मनोकामना पूरी होती है बल्कि उसे सर्प दंश और बिच्छू दंश से भी अभय प्राप्त होता है। इस वर्ष मेले को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष कुलवंत सिंह कंवर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 14 मार्च को मेले का शुभारंभ दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी के कर कमलों द्वारा किया जाएगा, जबकि 15 मार्च को मेले का समापन एवम खेल प्रतिभागीयों को ईनाम पारितोषिक वितरण दून विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक राम कुमार चौधरी द्वारा किया जाएगा।
मेले के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। मुख्य आकर्षण के रूप में 15 मार्च को दोपहर 3 बजे से कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी माली 3100 रुपये तथा छोटी माली 2100 रुपये रखी गई है।
मेले में खेलकूद प्रतियोगिता का संचालन जय माहूंनाग यूथ क्लब के अध्यक्ष मुकेश शर्मा एवं धर्म सिंह मेहता द्वारा किया जाएगा।
मेले के दौरान पारंपरिक एवम रोमांचित करने वाला खेल घड़ा फोड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी, जिसमें विजेता को निर्धरित ईनाम राशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
मेला समिति के उपाध्यक्ष किशन सिंह कंवर ने बताया कि 14 मार्च की रात को मंदिर प्रांगण में स्थानीय कलाकारों द्वारा जागरण का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही मेले के दोनों दिन सुबह से शाम 8 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था भी रहेगी ।
मेला समिति ने सभी श्रद्धालुओं व क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे परिवार सहित मेले में पहुंचकर देवता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करें और मेले की शोभा बढ़ाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़ा खुलासा – विमल नेगी सुसाइड केस की जांच रिपोर्ट में हुआ : 6 महीने से नहीं मिली थी एक भी छुट्टी

एएम नाथ। शिमला। अखिल भारतीय विद्युत इंजीनियरिंग फेडरेशन के संरक्षक व ऊर्जा निगम के पूर्व प्रबंध निदेशक सुनील ग्रोवर ने हिमाचल प्रदेश ऊर्जा निगम लिमिटेड (एचपीपीसीएल) के मुख्य अभियंता विमल नेगी मौत मामले की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा में जायका ओडीए फेस 2 के कार्यालय का नरदेव कंवर ने किया उद्घाटन : कंवर ने सीएम सुक्खु का जताया आभार, हमीरपुर और ऊना जिले में करीब 20 लाख रुपये की चोरी को दिया अंजाम

देहरा (राकेश शर्मा) : कांग्रेस मत्स्य पालन विभाग के चेयरमैन नरदेव कंवर ने आज देहरा में जायका ओडीए फेस 2 के कार्यालय का उद्घाटन किया। देहरा ऑफिस के अंतर्गत 21 प्रोजेक्ट है। इन में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिरमौर के 5 स्थानों पर चली मेगा मॉक ड्रिल -सुमित खिमटासिरमौर के 5 स्थानों पर चली मेगा मॉक ड्रिल -DC सुमित खिमटा

नाहन 14 जून। उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सुमित खिमटा ने बताया कि आज शुक्रवार को 8वें राज्य स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन सिरमौर जिला के 5 उप मंडलों में चिन्हित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रिश्वत लेना व देना दोनों कानूनी अपराध – डीसी

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत जागरूकता शिविर आयोजित ऊना, 29 अक्तूबर: विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आज बचत भवन ऊना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया...
Translate »
error: Content is protected !!