ढली होटल में चचेरे भाई की हत्या का मुख्य आरोपी अर्जुन पंचकुला से गिरफ्तार

by

एएम नाथ। शिमला : थाना ढली में दर्ज हत्या के एक संवेदनशील मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के अंतर्गत एफआईआर संख्या 81/25, दिनांक 13 जून 2025 के तहत दर्ज अकाश शर्मा हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त अर्जुन शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

अर्जुन शर्मा (पुत्र श्री अनिल शर्मा), निवासी मकान नंबर 35, मेन मार्केट, सेक्टर-10, पंचकूला (हरियाणा), पर आरोप है कि उसने ढली टनल के समीप होटल ग्रैंड मैजेस्टिक में अपने चचेरे भाई अकाश शर्मा की हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया था।
शिमला पुलिस ने तकनीकी निगरानी, मानवीय खुफिया तंत्र और विभिन्न टीमों के समन्वित प्रयासों के माध्यम से अर्जुन शर्मा का सुराग लगाकर 14 जून की सुबह पंचकूला के बाहरी इलाके से उसे दबोच लिया। इस कार्रवाई में हरियाणा पुलिस का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
पुलिस अधीक्षक शिमला ने बताया कि यह गिरफ्तारी पुलिस की तेज़, सटीक और समर्पित कार्रवाई का परिणाम है। शिमला पुलिस जनसुरक्षा और अपराधियों को कानून के कठघरे में लाने के लिए कृतसंकल्प है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश कांग्रेस सरकार ने केंद्रीय सहायता का नही किया सदुपयोग : संजय टंडन

धर्मशाला, 06 जुलाई ।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश, विशेषकर कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सहयोग दिया है। यह शब्दबभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पलासला पंचायत में अधोसंरचना को मिली नई पहचान, मंत्री राजेश धर्मानी ने 33 लाख रुपये की लागत से बने पंचायत भवन का किया लोकार्पण

एएम नाथ।  बिलासपुर ।  ग्राम पंचायत पलासला में विकास को नया आयाम देते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने 33 लाख रुपये की लागत से निर्मित नए पंचायत भवन का विधिवत लोकार्पण किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कॉरपोरेशन के कर्मचारियों को भी मिलेगा पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ, बाहरी राज्यों से बिजली खरीदने की प्रथा को दो साल में बंद करेंगे : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

धर्मशाला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला में आयोजित पुरानी पेंशन बहाली आभार समारोह में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने लगभग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में कोयले की गैस से 3 की मौत : कोयले की अंगीठी भी हुई थी जली

रोहित जसवाल।  सोलन :  हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में कोयले की गैस से तीन मजदूरों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार जिले के थाना धर्मपुर के तहत डगशाई के साथ लगती...
Translate »
error: Content is protected !!