धर्मशाला और विभिन्न उपमंडलों में निर्माणाधीन तथा प्रस्तावित परियोजनाओं के कार्य की प्रगति की मुख्यमंत्री सुक्खू ने की समीक्षा

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ज़िला कांगड़ा के धर्मशाला और विभिन्न उपमंडलों में निर्माणाधीन तथा प्रस्तावित परियोजनाओं के कार्य की प्रगति की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में एकता मॉल (पीएम यूनिटी मॉल) के निर्माण से संबंधित विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ‘एक ज़िला-एक उत्पाद’ महत्त्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक ज़िले में एक विशिष्ट उत्पाद को बढ़ावा देना है। योजना से क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने, रोज़गार के अवसर सृजित करने, स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आतिथ्य क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। इससे रोज़गार और स्वरोज़गार के अवसर सृजित होंगे और क्षेत्र की आर्थिकी भी सुदृढ़ होगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद नहीं किया तो… डोनाल्ड ट्रंप ने दी दीवाली पर चेतावनी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत पर टैरिफ दर बढ़ाने की चेतावनी दी है। साथ ही इस दावे को दोहराया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी तेल की खरीद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनडीपीएस एक्ट के मामले में दोषी को दो वर्ष छह माह के कठोर कारावास तथा ₹30,000 जुर्माने की अदालत ने सुनाई सजा

एएम नाथ।  कुल्लू, 23 जनवरी : एनडीपीएस एक्ट के मामले में दोषी को सजा माननीय विशेष न्यायाधीश–I, कुल्लू श प्रकाश चंद राणा की अदालत ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में आरोपी धर्म चंद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में पहली बार शराब ठेकों की ई-नीलामी शुरू : घर बैठे लगा सकेंगे ऑनलाइन बोली

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में पहली बार खुदरा शराब ठेकों (रिटेल लिकर वेंड्स) के आवंटन के लिए ऑनलाइन ई-नीलामी प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने वर्ष 2026-27...
Translate »
error: Content is protected !!