15 से 30, जून 2025 तक होगा धरती आबा जन भागीदारी अभियानः जगत सिंह नेगी जनजातीय बहुल गांवों में विशेष सेवा शिविरों का किया जाएगा आयोजन

by
एएम नाथ। शिमला : जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत 10 जिलों के 26 खंडों के तहत आने वाले 270 गांवों के लगभग 1,17,040 जनजातीय लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण विकास, ऊर्जा, नवीकरणीय, ऊर्जा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, महिला एंव बाल विकास, शिक्षा, आयुष, दूरसंचार, कौशल विकास और उद्यमिता, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी, मत्स्य पशुपालन एवं डेयरी, पंचायती राज, पर्यटन और जनजातीय मामले मंत्रालय शामिल किए गए हैं।
जगत सिंह नेगी ने कहा कि इन मंत्रालयों की चिन्हित योजनाओं हेतु पांच वर्ष की अवधि के लिए अस्थायी बजट आबंटन भी किया गया है जिसके लिए संबंधित विभागों द्वारा विश्लेषण अनुसार कार्य योजना तैयार की जानी है। इसके बाद केंद्र सरकार के संबंधित मंत्रालय को बजट आबंटन के लिए भेजा जाएगा।
उन्होंने कहा कि 15 से 30, जून 2025 तक एक विशेष अभियान के अंतर्गत जिलों के चिन्हित जनजातीय बहुल गांवों में विशेष सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा जिसमें आधार कार्ड अपडेट तथा पंजीकरण, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। यह अभियान जिला एवं खंड स्तर पर प्रशासन द्वारा क्रियान्वित किया जाएगा।
उन्होंने संबंधित विभागों, उपायुक्तों और खंड विकास अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 15 से 30 जून तक धरती आबा जन भागीदारी अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाएं ताकि जनजातीय लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्राप्त हो सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा की गाड़ी सैलून से जा टकराई कार : चैतन्य शर्मा एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे

रोहित जसवाल।  गगरेट। गगरेट के पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। यह हादसा उस समय हुआ जब वह गगरेट में आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ राजीव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू का ऐलान “जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक” : धर्मशाला का तो 14 महीने में ही राजनीतिक मंडी में बिक गया

जांच पूरी होने के बाद बड़े खुलासे होंगे, कोई भू माफिया, नशा माफिया तो कोई खनन माफिया बन गया लोकसभा उम्मीदवार आनंद शर्मा के नामांकन व रैली में शामिल हुए ठाकुर सुखविंदर सिंह एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल तरंग जोश महोत्सव के दौरान आयोजित हुआ फैशन शो एवं टैलेंट हंट कार्यक्रम

एएम नाथ।  बिलासपुर 23 नवम्बर: जल तरंग जोश महोत्सव के अंतर्गत जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा समस्त सहयोगी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आज फैशन शो एवं टैलेंट हंट कार्यक्रम का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विज्ञापनों के प्रमाणीकरण और पेड न्यूज का एमसीएमसी करेगी अवलोकन : चुनाव प्रक्रिया में विज्ञापन का प्रमाणीकरण आवश्यक -मुकेश रेपसवाल

आदर्श-आचार संहिता के पालन से सम्बद्ध है विज्ञापन प्रमाणन एएम नाथ।  चंबा, 26 मार्च :  उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत सभी राजनैतिक दलों, समूह...
Translate »
error: Content is protected !!