ढाबों व भोजनालयों पर प्रशासन की कार्रवाई, 19 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

by
एएम नाथ। सरकाघाट, 24 मार्च। उपमंडल सरकाघाट के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में एसडीएम सरकाघाट राजेन्द्र कुमार गौतम ने ढाबों व भोजनालयों में नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई के दौरान उपमंडल के नबाही, मौहीं, फतेहपुर, पौंटा, कैंचीमोड़, ढ़लवान, प्लान मोड़ व आमला गलू के ढाबों व भोजनालयों में प्रयोग हो रहे 19 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इनमें से एक ही दुकान से 9 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद होना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।
एसडीएम सरकाघाट के नेतृत्व में हुई इस संयुक्त कार्रवाई में पाया गया कि कई ढाबा संचालक घरेलू गैस कनेक्शन का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए कर रहे थे, जबकि इसके लिए अलग से व्यावसायिक गैस कनेक्शन लेना अनिवार्य है।
प्रशासन द्वारा मौके पर ही सिलेंडर जब्त कर नियमानुसार आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
एसडीएम राजेन्द्र कुमार गौतम ने कहा कि घरेलू गैस का इस प्रकार दुरुपयोग गंभीर मामला है और इससे आम उपभोक्ताओं की आपूर्ति प्रभावित होती है। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे। *उन्होंने कहा कि इस प्रकार की अनियमितताएं बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने बताया कि घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग आपूर्ति प्रणाली को प्रभावित करता है और जरूरतमंद उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध नहीं हो पाती। उन्होंने सभी ढाबा संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे तत्काल व्यावसायिक गैस कनेक्शन लें और नियमों का पालन सुनिश्चित करें अन्यथा कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इसके अलावा एक दुकान में प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग करते पाए जाने पर 1000 रुपये का चालान भी किया गया। प्रशासन ने इसे पर्यावरण नियमों का उल्लंघन बताते हुए सख्त चेतावनी दी।
निरीक्षण दल में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक देश राज ठाकुर, एएसआई पवन कुमार तथा संबंधित गैस एजेंसी के प्रतिनिधि शामिल रहे, जिन्होंने विभिन्न स्थानों पर जाकर ढाबों व दुकानों की जांच की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चार जून  को  देश और हिमाचल प्रदेश में बनेगी भाजपा की सरकार: जयराम ठाकुर

एएम नाथ। सोलन : नालागढ़ में भारतीय जनता पार्टी के नेता केएल ठाकुर के स्वागत समारोह में नालागढ़ पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि जब 04 जून को लोकसभा और हिमाचल के विधानसभा...
हिमाचल प्रदेश

परिवार के लिए काल बनी अंगीठी : दंपत्ति व 2 माह के बच्चे की मौत, 1 की हालत गंभीर

एएम नाथ। तरनतारन : जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। हरिके पट्टन कस्बे के नजदीक अलीपुर गांव में कड़ाके की ठंड से बचने के लिए जलाई गई अंगीठी एक परिवार के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सहकारी सभाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने तथा किसानों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण – संजय अवस्थी

भराड़ीघाट में ‘द जनता कृषि सेवा सहकारी सभा’ के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण एएम नाथ। अर्की  :  अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि सहकारी सभाएं जहां क्षेत्र की आर्थिकी को और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंदिर परिसर में कहर बनकर गिरा पेड़ : 14 साल के मासूम की गई जान

रोहित जसवाल : टाहलीवाल । गांव नंगल कलां में बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे के लिए साफ-सफाई के दौरान अचानक एक पेड़ गिर गया। जिसकी चपेट में आकर 14 वर्षीय किशोर...
Translate »
error: Content is protected !!