ढीकलू रि जोड़ी” गागर, करमु छला रहे हैं काफी लोकप्रिय : जितेन्द्र पंकज शर्मा का नया गाना “राजा तेरे गोरखेया ने” रिलीज

by

एएम नाथ। चम्बा
हिमाचल प्रदेश का जिला चंबा अपनी समृद्ध संस्कृति और संगीत के लिए जाना जाता है जिला चंबा के कई गाने बॉलीवुड में भी गाए गए हैं, आज दरबार हॉल में आयोजित टैलेंट हंट शो हिमालयन गोट टैलेंट में हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के प्रसिद्ध कलाकार जितेन्द्र पंकज शर्मा का नया गाना “राजा तेरे गोरखेया ने” गाना प्रसिद्ध गायक पियूष राज जी द्वारा रिलीज किया गया ,ये एक चंबा का पारम्परिक गाना है। पहली बार इस गाने को वीडियो के माध्यम से दर्शकों के लिए प्रस्तुत किया है। इस गाने का संगीत अंकित आशीष, हितू फोटोग्राफी अक्षय कुमार द्वारा फ़िल्माया गया है,जितेन्द्र पंकज शर्मा के इससे पहले भी कई गाने काफी पसंद किए गए हैं जिसमें “ढीकलू रि जोड़ी” गागर, करमु छला , काफी लोकप्रिय रहे, उन्होंने कहा कि जिला चंबा के कई ऐसे गीत हैं जो यू ट्यूब पर उपलब्ध नहीं हैं और विलुप्त होने की कगार पर हैं नए गीतों के साथ वो ऐसे गीतों को भी समय समय पर निकालते रहेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वांवुमेन फडरेशन ने 40 छात्राओं को बांटे 2.79 लाख के छात्रवृत्ति चेक

ऊना, 13 अप्रैल। हरोली उत्सव में उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री ने स्वां वुमेन फेडरेशन द्वारा फेडरेशन के सदस्य महिलाओं की बच्चियों के लिए आयोजित वार्षिक छात्रवृत्ति परीक्षा के अंतर्गत 40 छात्राओं को 2.79 लाख...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

सांसद मनीष तिवारी ने कानूनी भाईचारे को 5 ई-गोल्फ कार्टस की भेंट

लोगों को न्याय दिलाने में कानूनी भाईचारे की अहम भूमिका चंडीगढ़, 27 नवंबर: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने अपने संसदीय कोटे से जारी ग्रांट के तहत खरीदी गई पांच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आज के बच्चे कल का भविष्य : नीना पठानिया

चम्बा, 30 नवंबर : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरनोटा के प्रांगण में राष्ट्रीय सुरक्षा योजना (NSS) विषेश कैंप के समापन समारोह मे श्रीमती नीना पठानिया जी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। श्रीमती नीना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्र का विकास प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – संजय अवस्थी

चुनाड़ व ग्याणा क्लस्टर में अमरूद का पौधा रोपित कर एच.पी. शिवा परियोजना के प्रथम चरण का किया शुभारंभ एएम नाथ। अर्की :   अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि किसानों व बागवानों...
Translate »
error: Content is protected !!