ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत करवाना भारतीय संस्कारों के खिलाफ

by

विधायक नंदलाल के निधन के बीच मुख्यमंत्री के स्वागत पर भाजपा ने उठाए सवाल, जय सिंह ने बताया संवेदनहीनता

मुख्यमंत्री को दो-तीन दिन कार्यक्रम टालना चाहिए था : जय सिंह

चुनावी वर्ष में शिलान्यास और उद्घाटन के जरिए जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस सरकार

महिलाओं को 1500 रुपये और युवाओं को रोजगार देने का वादा पूरा करने में नाकाम रही सरकार

एएम नाथ। चम्बा :  कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक नंदलाल के निधन के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा भटियात विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ अपना स्वागत करवाने पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह ने मुख्यमंत्री के इस रवैये को संवेदनहीन बताते हुए इसे भारतीय संस्कारों के खिलाफ करार दिया है।
जय सिंह ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ विधायक के निधन से पार्टी और उनके परिवार में शोक की स्थिति थी, वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री भटियात में ढोल-नगाड़ों के साथ अपना स्वागत करवाने में व्यस्त रहे। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या उद्घाटन और शिलान्यास के कार्यक्रम इतने जरूरी थे कि उन्हें दो-तीन दिन के लिए भी स्थगित नहीं किया जा सकता था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश सरकार के मुखिया होने के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के भी प्रमुख नेता हैं। ऐसे में उन्हें अपने वरिष्ठ सहयोगी के निधन पर संवेदनशीलता दिखानी चाहिए थी।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार अपने चार साल के कार्यकाल में चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करने में नाकाम रही है। अब विधानसभा चुनाव का अंतिम वर्ष नजदीक आते ही सरकार आनन-फानन में उद्घाटन और शिलान्यास कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। विकास कार्यों के प्रचार के बजाय सरकार को अपने अधूरे वादों का हिसाब जनता को देना चाहिए।
जय सिंह ने कहा कि प्रदेश की महिलाएं आज भी कांग्रेस द्वारा दी गई 1500 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता के वादे के पूरा होने का इंतजार कर रही हैं। वहीं प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवा रोजगार की उम्मीद लगाए बैठे हैं। कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले युवाओं को पक्की नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन अब नियमित रोजगार के बजाय आउटसोर्स के माध्यम से नौकरियां दी जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जनता से बड़े-बड़े वादे करके सत्ता हासिल की, लेकिन धरातल पर उन वादों को पूरा करने में विफल रही है। प्रदेश की जनता अब सरकार की कार्यप्रणाली और अधूरे वादों को समझ चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस सरकार को उसके वादों और कार्यों का जवाब जरूर देगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में सेल्स ऑफिसर के साक्षात्कार 13 को : आईएफएम फिनकोच ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड में 30 पद भरे जाएंगे

हमीरपुर 11 दिसंबर :  मोहाली की कंपनी आईएफएम फिनकोच ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड सीएएसए सेल्स ऑफिसर और बीआरओ के 30 पदों को भरने के लिए 13 दिसंबर को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लेगी।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज संस्थाओं के लिए कण्डाघाट विकास खण्ड में प्रथम चरण में 83.44 प्रतिशत मतदान

सोलन:  सोलन जिला के विकास खण्ड कण्डाघाट में पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण में कुल 83.44 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने नीति आयोग के संपूर्णता अभियान 2.0 का किया शुभारंभ

आकांक्षी जिला चंबा एवं आकांक्षी प्रखंड पांगी व तीसा को पूर्ण संतृप्तता का लक्ष्य : रेपसवाल एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज जिला मुख्यालय में नीति आयोग द्वारा प्रारंभ किए गए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेंद्र राणा और सुधीर शर्मा को धमकी भरा पत्र मिलने को मुख्य संसदीय सचिव सुंदर ठाकुर ने दिया नौटंकी करार

शिमला : मुख्य संसदीय सचिव सुंदर ठाकुर ने बाग़ी राजेंद्र राणा और सुधीर शर्मा को धमकी भरा पत्र मिलने को नौटंकी करार दिया है। बागियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दोनों का...
Translate »
error: Content is protected !!