तकलेच स्कूल को CBSE के तहत लाने की घोषणा, बस स्टैंड के लिए होगा सर्वे

by

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा- ग्रामीण बच्चों को घर के नजदीक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना सरकार की प्राथमिकता

एएम नाथ। रामपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का रामपुर विधानसभा क्षेत्र के तकलेच पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ भव्य स्वागत किया। विभिन्न स्थानीय प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री को सम्मानित कर क्षेत्र से जुड़ी मांगें भी उनके समक्ष रखीं।

मुख्यमंत्री ने तकलेच स्कूल को CBSE के अंतर्गत लाने की घोषणा करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को CBSE शिक्षा दिलाने के लिए अभिभावकों को पहले उन्हें शहरों में भेजना पड़ता था। इससे परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन भी बढ़ता था।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सरकारी क्षेत्र में CBSE स्कूल शुरू करने की दिशा में काम कर रही है, ताकि ग्रामीण बच्चों को उनके घर के नजदीक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। इससे अभिभावकों के खर्च में कमी आने के साथ गांवों से पलायन रोकने में भी मदद मिलेगी।

बस स्टैंड के लिए सर्वे होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि तकलेच में नया बस स्टैंड बनाने के लिए सर्वे करवाया जाएगा। सर्वे के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर बस स्टैंड के निर्माण की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। स्थानीय प्रतिनिधिमंडलों की मांगों पर उन्होंने विभिन्न संपर्क मार्गों के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाने की भी घोषणा की।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने तकलेच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का निरीक्षण कर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पात्र परिवारों को निःशुल्क मिलेंगे एलपीजी गैस कनेक्शन: मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा, फरवरी 20 : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत जिला में पात्र परिवारों की महिलाओं को नए निःशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन प्रदान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने 18 अगस्त से शिमला में शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के लिए बनाई रणनीति

पार्टी प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा, विधानसभा में सत्ताधारी दल को घेरेगा विपक्ष, हर मुद्दे पर मांगेगा जवाब एएम नाथ। शिमला : भाजपा विधायक दल की बैठक का आयोजन विली पार्क में किया गया,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा बोर्ड बना ‘कमाई का अड्डा’ … डॉ. मामराज पुंडीर का आरोप, शुल्क वृद्धि पर उठाए सवाल

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड पर निशाना, महंगे शुल्क और बकाया मानदेय पर घिरा प्रशासन छात्रों पर आर्थिक बोझ, शिक्षकों को भुगतान नहीं, डॉ. पुंडीर ने सरकार से हस्तक्षेप मांगा एएम नाथ। शिमला : हिमाचल...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू 350वें शहीदी दिवस पर श्री आनंदपुर साहिब में कार्यक्रम में हुए शामिल : धर्म और मानवता की रक्षा के प्रतीक है गुरु तेग बहादुर: मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। श्री आनंदपुर साहिब  :मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज श्री आनंदपुर साहिब में गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित धार्मिक समारोह में शामिल हुए। इस अवसर...
Translate »
error: Content is protected !!