तमिलनाडु में हो सकती है बड़ी गेम : AIADMK को समर्थन देने को तैयार DMK, हाथ मिलाने के लिए रख दी ये बड़ी शर्त ?

by

तामिलनाडु की राजनीति में बड़ा सियासी उलटफेर हो सकता है. चुनाव नतीजे आने के बदा वहां कोई सरकार बहुमत प्राप्त नहीं कर पाया. विजय 107 सीटें लाकर भी बहुमत से दूर हैं क्योंकि उनके साथ कांग्रेस के अलावा कोई और आने को तैयार नहीं है।

इस बीच चर्चा है कि दो सियासी दुश्मन डीएमके और एडीएमके साथ आ सकते हैं. डीएमके ने इस बाबत तो शर्त भी रख दी है. सूत्रों की मानें तो डीएमके ने एडीएमके को कहा है कि अगर आप हमारे साथ आना चाहते हैं तो आपको बीजेपी से गठबंधन तोड़ना होगा।

‘बीजेपी को छोड़िए तब हमारे साथ आने का विचार कीजिए’

तमिलनाडु में एकदूसरे के खिलाफ चुनाव लड़े दो सियासी धड़े डीएमके और एडीएमके अब साथ आने की प्लानिंग में हैं. DMK और VCK सूत्रों के अनुसार AIADMK पर तब तक विचार नहीं किया जा सकता, जब तक वह बीजेपी से अलग नहीं होती. अगर AIADMK NDA में बनी रहती है, तो किसी भी संभावित गठबंधन पर चर्चा संभव नहीं है. डीएमके का कहना है कि किसी भी सांप्रदायिक पार्टी को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

लेफ्ट के सूत्रों ने बताया कि वाम दल गठबंधन का फैसला विचारधारा और लोकतंत्र के आधार पर करेंगे.TVK को जनता का जनादेश मिला है.वाम दलों को AIADMK को लेकर असहजता है, क्योंकि वह बीजेपी की सहयोगी है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लोग मलबा हटाने के लिए खुद से लगा रहे हैं जेसीबी मशीन प्रशासन का इंतजार कब तक : जयराम ठाकुर

आपदा ग्रस्त बस्सी और मुसरानी पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एएम नाथ। मण्डी : जयराम ठाकुर आपदा ग्रस्त सराज विधानसभा क्षेत्र के बस्सी और मुसरानी गांव पहुंचकर आपदा प्रभावितों से मिले और नुकसान का...
article-image
पंजाब

7वीं की स्टूडेंट पिता का रिवॉल्वर लेकर स्कूल पहुंची : स्कूल बैग से रिवाल्वर निकालकर लहराना शुरू किया तो कक्षा में फैल गई दहशत

भिखीविंड :  क्लासमेट से एक दिन पहले कक्षा में झगड़ा हुआ तो सातवीं कक्षा में पढ़ती छात्रा अगले दिन पिता का लोडेड रिवाल्वर लेकर स्कूल पहुंच गई। छात्रा ने दोपहर एक बजे जब कक्षा...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने रक्षा मंत्री से की कंडी क्षेत्र में सैनिक स्कूल स्थापित करने की मांग

मुख्य सचिव को पत्र लिखकर केंद्र को औपचारिक प्रस्ताव भेजने को कहा रोपड़। श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करके हल्के के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत ब्रेही, पंचायत समिति मैहला तथा जिला परिषद चंबा की मतदाता सूची प्रकाशित

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत ब्रेही, पंचायत समिति मैहला तथा जिला परिषद चंबा से संबंधित निर्वाचन क्षेत्र की प्रारूप...
Translate »
error: Content is protected !!