तस्कर के खिलाफ कार्रवाई, मुक्तसर में 5.60 लाख की प्रापर्टी फ्रीज,घर के बाहर नोटिस चिपकाया

by

श्री मुक्तसर साहिब । श्री मुक्तसर साहिब मेंपुलिस ने मलोट के गांव लक्खेवाली में एक नशा तस्कर की 5.60 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज की है। मलोट के डीएसपी अंग्रेज सिंह और लक्खेवाली थाना सिटी के मुख्य अधिकारी मलकीत सिंह तस्कर के घर पहुंचे और घर के बाहर कार्रवाई का नोटिस चिपकाया।

पुलिस द्वारा विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की पुत्र जगदेव सिंह वासी लक्खेवाली की संपत्ति को कानूनी प्रक्रिया अनुसार फ्रीज करवाया गया है। जानकारी के अनुसार विक्रमजीत सिंह के खिलाफ लक्खेवाली थाना सिटी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

आदेश मिलने के बाद हुई कार्रवाई

आरोपित ने नशा बेच कर संपत्ति बनाई थी। जिस संपत्ति की कुल कीमत 5.60 लाख रुपये बनती है, जिस पर विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की की उक्त संपत्ति को फ्रीज करवाने लिए एनडीपीसी एक्ट तहत केस तैयार करके कंपीटैंट अथारिटी को भेजा गया था।

आर्डर प्राप्त होने पर उसकी संपत्ति के बाहर फ्रीजिंग आदेश चिपका दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपित विक्रमजीत सिंह इस संपत्ति को बेच नहीं पाएगा और इस संबंध में मामला सक्षम प्राधिकारी को भेजा जाएगा।

अब तक 31 मामलों को मिल चुकी मंजूरी

एसएसपी अभिमन्यु राणा ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि 1 जनवरी 2025 से लेकर अब तक कुल 33 केस एनडीपीसी एक्ट तहत तैयार करके कंपीटैंट अथारिटी को भेजे गए है। इनमें से 31 मामलों को मंजूरी मिल चुकी है, जिनकी संपत्ति का कुल मूल्य 3 करोड़ 75 लाख 26 हजार 798 रुपये है।

शेष 1 मामला अभी लंबित है। एसएसपी ने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल सभी लोगों और नशा तस्करी करके संपत्ति बनाने वालों की सक्षम प्राधिकारी द्वारा जांच की जाएगी और उनकी संपत्तियों को जब्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विहिप नेता विकास प्रभाकर की हत्या मामले में एनआईए ने पंजाब में की छापेमारी

नई दिल्ली । राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता विकास प्रभाकर की हत्या मामले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को पंजाब में छापेमारी की।  प्रभाकर उर्फ ​​विकास बग्गा...
article-image
पंजाब

 बठिंडा से 41 क्विंटल चुरा पोस्त बरामद – एक ड्रग गिरफ्तार

बठिंडा : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर नशे के खिलाफ जारी जंग के बीच काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) बठिंडा ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से मध्य प्रदेश से...
article-image
पंजाब

डेकलामेशन प्रतियोगिता में ब्लाक स्तरीय पर शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सन्मानित

गढ़शंकर – शिक्षा विभाग द्वारा ब्लाक स्तरीय डेकलामेशन प्रतियोगिता में गढ़शंकर ब्लाक-1 के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कराए गए मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले सीनियर सेकेंडरी स्कूल धमाई के विद्यार्थियों को स्कूल प्रिंसिपल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व मंत्री के दामाद के घर पुलिस की वर्दी में घुसे बदमाशों का पर्दाफाश

श्री गंगानगर: राजस्थान में पूर्व मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी के दामाद गुरचरण रमाणा के घर पर पुलिस की वर्दी में हमला करने वाली गैंग का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ....
Translate »
error: Content is protected !!