तहसील ऑफिस में अब मनमानी नहीं : मान सरकार ने कसा राजस्व विभाग पर शिकंजा

by
चंडीगढ़ : पंजाब की भगवंत मान सरकार ने फरलो खत्म करने का बड़ा फैसला लिया है। इससे तहसील कार्यालयों में अफसरों की मनमानी भी खत्म हो जाएगी। पंजाब सरकार ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को कार्यालयों में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सख्त आदेश जारी किए हैं और यह भी चेतावनी दी है कि इन आदेशों का उल्लंघन करने वाले राजस्व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पंजाब सरकार ने तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों और राजस्व विभाग के अन्य अधिकारियों को हर हाल में सुबह 9 बजे तक अपने कार्यालय पहुंचने का आदेश दिया है। उन कर्मचारियों को सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक कार्यालयों में उपस्थित रहना अनिवार्य है तथा उन्हें विभाग द्वारा विकसित एम-सेवा ऐप के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। यदि कोई राजस्व अधिकारी एम-सेवा ऐप के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करवाता है तो उसे अनुपस्थित माना जाएगा। ‌
राज्य सरकार ने इस संबंध में उपायुक्तों को तहसील कार्यालयों में अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही खाली पड़े स्टेशन पर वैकल्पिक व्यवस्था करने और रजिस्ट्रेशन का कोई काम प्रभावित न होने देने के निर्देश दिए गए हैं। ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेने वाले लोगों का उसी दिन पंजीकरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली चुनाव को लेकर कांग्रेस की पहली लिस्ट जल्द – इन दिग्गजों की बदल सकती है सीट

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं. ऐसे में कांग्रेस इस हफ्ते अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है. इस लिस्ट में 15 से 20 उम्मीदवारों के...
article-image
पंजाब

माता चिंतपूर्णी मेले दौरान श्रद्धालुओं को नहीं आने दी जाएगी कोई समस्या: जिलाधीश संदीप हंस

पुख्ता प्रबंधों के लिए जिलाधीश ने अधिकारियों के साथ की बैठक, हिन्दू संगठनों से की सहयोग की अपील होशियारपुर। जिलाधीश संदीप हंस ने कहा कि 28 जुलाई से शुरु होने जा रहे माता चिंतपूर्णी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

200 किसान हिरासत में, उखाड़ दिए टेंट, सीमा पर इंटरनेट बंद :पंजाब पुलिस ने शंभू बॉर्डर से प्रदर्शनकारी किसानों को हटाया

पंजाब में खनौरी बॉर्डर  पर पुलिस और किसानों के बीच तनातनी जारी है। वहीं, शंभू बॉर्डर पर भी सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद है। इस बीच पुलिस ने कई बड़े किसान नेताओं को...
article-image
पंजाब

उन राज्यों के नाम, जहां चुनाव आ रहा-बिहार, बिहार बिहार और फिर असम का नाम आया : हरसिमरत कौर बादल

नई दिल्ली।  बजट 2025 में बिहार के लिए कई घोषणाएं होने पर और अन्य राज्यों का जिक्र न होने पर शिरोमणि अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर बादल ने सवाल उठाए हैं। हरसिमरत कौर ने...
Translate »
error: Content is protected !!