पंजाब के 20 शहरों में 7 मई काे होगा युद्ध मॉक ड्रिल

by
चंडीगढ़, 6 मई । केन्द्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर राज्य के 20 शहरों में 7 मई काे ऑपरेशन अभ्यास के तहत मॉक ड्रिल किया जाएगा। राज्य के जिन शहरों काे मॉक ड्रिल के लिए चयन किया गया है, उनमें से नौ शहर पाकिस्तान की सीमा से सटे हुए हैं।
                           फिरोजपुर जिले में प्रशासन ने रविवार की रात ही ब्लैक आउट का अभ्यास कराया था।  गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद पंजाब में जिला स्तर पर अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। केन्द्र सरकार की तय की गई श्रेणियों के अनुसार पंजाब के 17 शहर अथवा जिले कैटागरी टू में आते हैं, जबकि तीन शहर कैटागरी थ्री में आते हैं। मॉक ड्रिल के लिए पंजाब के अमृतसर, बठिंडा, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, आदमपुर, बरनाला, भाखड़ा-नंगल, हलवारा, कोटकपूरा, बटाला, मोहाली तथा अबोहर को कैटागरी टू में रखा गया है। इसके अलावा फरीदकोट, रोपड़ तथा संगरूर को कैटागरी थ्री में रखा गया है।
                 दरअसल, पंजाब के अमृतसर, अबोहर, गुरदासपुर आदि शहरों में अक्सर घुसपैठ की घटनाएं होती रहती है। पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन से हथियार तथा नशीले पदार्थ उक्त जिलों में आएदिन पहुंचाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पूर्व समय के दौरान गुरदासपुर व पठानकोट में कई घुसपैठ व हमले की घटनाएं हो चुकी हैं। माॅक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी के लिए सायरन बजाए जाएंगे, जिसके बाद नागरिकों को सुरक्षित स्थान जैसे बंकर या मजबूत इमारतों में जाने का अभ्यास करवाया जाएगा। ब्लैकआउट में सभी लाइटें बंद करा दी जाएंगी ताकि दुश्मन के लिए निशाना लगाना मुश्किल हो। मॉक ड्रिल का स्वरूप जिले के अनुसार तय किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

100 से 119 वर्ष के 245 मतदाता मंडी संसदीय क्षेत्र में पंजीकृत

मंडी :   मंडी संसदीय क्षेत्र में 245 शतायु मतदाता हैं। पहली जून को होने वाले मतदान में कितने शतायु अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस पर सबकी नजर रहेगी। कुल्लू जिले के बंजार विधानसभा...
article-image
पंजाब

एक दर्जन युवा बसपा को छोड़कर भाजपा में शामिल : चाहलपुरी

गढ़शंकर । गढ़शंकर भाजपा को उस समय मजबूती मिली जब भाजपा के जिला सचिव ओंकार सिंह चाहलपुरी के प्रयासों से करीव एक दर्जन युवा बसपा को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। इस संबंध...
article-image
पंजाब

चोरी के मामले में लड़की को टॉर्चर करने पर पुलिस के 4 अधिकारी लाइन हाजिर,

गुरदासपुर : चोरी के मामले में लड़की को टॉर्चर करने पर SSP हरीश कुमार ने पुलिस के 4 अधिकारियों थाना सिटी के प्रभारी गुरमीत सिंह, मंगल सिंह, अश्वनी कुमार और जज के गनमैन सरवन...
Translate »
error: Content is protected !!