ताबड़तोड़ गोलियां , मौत: घर में घुसकर किसान को दो लोगों ने गोलियां मार

by

लुधियाना : गांव बारदे में घर में घुसकर को दो लोगों ने किसान को गोलियां मार दी। घायल को कल्याणी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल भेज दिया। जहां उसकी मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि मरने वाले व्यक्ति को पहले धमकी भी मिल चुकी थी। मरने वाले की पहचान परमजीत सिंह (45) के रूप में हुई है। बुधवार को वह पशुओं के लिए चारा डाल रहा था। इस दौरान दो लोग घर में घुसे और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लग गए। परिवार के लोगों को इकट्‌ठा होता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल परमजीत को लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना स्थल पर देहात पुलिस के सीनियर अधिकारी पहुंचे। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है। ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। मरने वाले का कोई जमीनी विवाद भी बताया जा रहा है। इस कारण पुलिस कई थ्योरियों पर काम कर रही है। आरोपी सफेद रंग की आई-10 कार में सवार होकर आए थे। गाड़ी का नंबर दिल्ली का था। पुलिस गाड़ी को लोकेट करने में जुट गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

सब्जी विक्रेता को घायल कर दस हजार रुपये व मोबाइल फोन लूटा।

माहिलपुर – गढ़शंकर के गांव कूकड़ा से माहिलपुर सब्जी मंडी से सब्जी खरीदकर बेचने वाले सब्जी विक्रेता को बाइक सवार तीन नकाबपोश लूटेरों ने सैला खुर्द के पास घायल कर दस हजार रुपये व...
article-image
पंजाब

12 पिस्तौल और 50 कारतूस बरामद : गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गैंग के छह गुर्गों को दबोचा

चंडीगढ़ : सीआईए टीम रूपनगर ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गैंग के छह गुर्गों को दबोचा है। आरोपियों के पास से 12 पिस्तौल और 50 कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने हथियार तस्करी की एफआईआर...
article-image
पंजाब

महंगाई को नकेल डालने के लिए सीपीआईएम ने वर्करों को किया लामबंद

गढ़शंकर : गांव दारापुर, दोणोवाल खुर्द में सीपीआईएम की अगुवाई में बैठकें आयोजित की गईं। जिनकी अगुवाई जोगेन्द्र सिंह, हरपाल सिंह एवं सीपीआईएम के प्रांतीय नेता दर्शन सिंह मट्टू ने की। उन्होंने कहा कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब

जबरन वसूली मामले में केंद्रीय मंत्री बिट्टू के करीबी गिरफ्तार

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के एक करीबी सहयोगी को पंजाब में जबरन वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि युवा...
Translate »
error: Content is protected !!