तिरंगा यात्रा ऑपरेशन सिंदूर के जाबांजों को देशवासियों का नमन है : जयराम ठाकुर

by

कुल्लू के नगर में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

एएम नाथ। कुल्लू :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जिला कुल्लू का दौरा किया। इस दौरान वह कुल्लू के नगर स्थित ‘साधना धाम आश्रम’ भी गए और परमपूज्य संत सुधांशु जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

उन्होंने आश्रम में उपस्थित सुधांशु जी महराज के अनुयायियों को संबोधित किया। उन्होंने सभी को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता, भारतीय सेनाओं द्वारा सटीकता से पाकिस्तान के आतंकवादी और सैनिक ठिकानों पर हमला करने और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की उपलब्धि से भी सभी को अवगत करवाया।


उन्होंने लोगों को बताया कि भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई के साथ-साथ सरकार द्वारा और भी कदम उठाए गए हैं। जिसकी वजह से आने वाले समय में पाकिस्तान को आतंकवाद को प्रश्रय देने की कीमत पता चलेगी। प्रधानमंत्री ने कहा था कि पहलगाम के हमलावरों को उनके कल्पना से भी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। आज पाकिस्तान के सैन्य ठिकाने तबाह हैं।

आतंकी शिविर ध्वस्त हैं। भारत में सिंधु जल समझौता निलंबित करने के साथ ही भारत के हिस्से के पानी को दीर्घकालिक तौर पर रोकने के लिए आधारभूत संरचनाओं का निर्माण भी शुरू करने जा रही है। पाकिस्तान के लिए भारत का यह कदम उसकी कल्पना से परे साबित होगा। इस तरह का निर्णय लेना सिर्फ नेतृत्व की दृढ़ निर्णय क्षमता का प्रतीक है।
लोगों को संबोधित करने के पश्चात जयराम ठाकुर संत सुधांशु जी महराज के साथ ‘विश्व जागृति मिशन’ द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल भी शामिल हुए। इस अवसर पर उनके साथ भारी संख्या में स्थानीय लोग भी साथ रहे। जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत द्वारा पाकिस्तान के आतंकियों और आतंक परस्त सरकार को सबक सिखाने के लिए चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की अपार सफलता के बाद देश भर में विभिन्न सामाजिक संस्थानों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

 इस यात्रा में देश भर में लोग ज़ोर-शोर से शामिल हो रहे हैं। तिरंगा यात्रा में शामिल हो रहे लोगों की भावनाएं देखकर मन अत्यंत भाव विभोर हो जाता है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना और सरकार को देश के लोगों से मिल रहा अपार जन समर्थन हमारे देश की जीत को और भी महत्वपूर्ण बना देती है।
तिरंगा यात्रा देशवासियों द्वारा देश के बहादुर जवानों को नमन करने, उनके प्रति अपना आदर भाव प्रकट करने के साथ-साथ ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का उद्घोष भी है।
इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, उनकी धर्म पत्नी रजनी ठाकुर, बंजार के विधायक सुरेन्द्र शौरी, जिला भाजपा अध्यक्ष अमित सूद, प्रदेश किसान मोर्चा के महामंत्री अखिलेश कपूर, नगर पंचायत मनाली के अध्यक्ष मनोज लार्जे, नगर मंडल के अध्यक्ष ठाकुर दास, महामंत्री बागेश शर्मा,सुनील करवा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष गंगा सिंह, सहित बड़ी संख्या में मनाली विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों ने भाग लिया

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री कृष्ण लीला कमेटी का राणा चंद्रभान को अध्यख व अशोक कुमार पराशर को चैयरमेन चुना गया

गढ़शंकर: श्री कृष्ण गौशाला गढ़शंकर की संचालक श्री कृष्ण लीला कमेटी गढ़शंकर की मीटिंग राणा चंद्रभान की अध्यक्षता में संपन हुई। जिसमें नई कार्याकारिणी का गठन करते हुए राणा चंद्रभान को अध्यक्ष व अशोक...
article-image
पंजाब

फिलिस्तीनी लोगों पर इजरायली उत्पीड़न तुरंत बंद करें – फासीवाद व दमन विरोधी मोर्चा ने मांग करते हुए रैली कर शहर में निकाला मार्च

गढ़शंकर, 1 जनवरी: फासीवाद व दमन विरोधी मोर्चा पंजाब इकाई गढ़शंकर ने प्रधान प्यारा सिंह, हरमेश ढेसी और राम जी दास चौहान के नेतृत्व में साम्राज्यवादी देशों की शह पर इजराइल द्वारा युद्ध की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा और पूरे परिवार पर CBI ने दर्ज किया केस….बेटे की मौत का राज़ क्या है?

चंडीगढ़ : पंजाब के एक बहुत बड़े और जाने-माने परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, और अब यह मामला एक गहरी साजिश की तरफ इशारा कर रहा है। पंजाब के पूर्व डीजीपी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘ट्रेजरर’ की व्हॉट्सएप चैट ने खोला चिट्ठा, ब्लास्ट की फंडिंग पर बड़ा खुलासा

नई दिल्ली । नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी दिल्ली धमाके को लेकर लगातार नए खुलासे कर रही है। इसी बीच NIA को अदील के फोन से डिलीट की गई व्हाट्सएप चैट मिली है। इस चैट ने...
Translate »
error: Content is protected !!