तिरंगे झंडे दुकानों एवं घरों पर लगाए : निमिशा मेहता ने अड्डा झुंगियां से हर घर तिरंगा की शुरुआत की

by

गढ़शंकर: भारत की आने वाली 75वीं आजादी की वर्षगांठ के संबंध में भाजपा द्वारा शुरु की गई घर-घर तिरंगा मुहिम की शुरुआत हलका गढ़शंकर में भाजपा वर्करों द्वारा निमिशा मेहता की अगुवाई में अड्डा झुंगियां बीत से शुरु की गई।
इस मौके पर निमिशा मेहता तथा उनके साथियों से झुंगियां के दुकानदारों ने तिरंगे झंडे लेकर अपनी दुकानों एवं घरों पर लगाए। भाजपा नेता निमिशा मेहता ने कहा कि भारत देश को बहुत संघर्ष करने के उपरांत आजादी मिली है। इस तिरंगे की खातिर स्वतंत्रता सेनानियों ने लाखों जुल्म सहें तथा अपनी जानें कुर्बान कीं हैं। इसलिए हम सभी को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हलका गढ़शंकर निवासी जो राष्ट्रीय ध्वज लगाने के इच्छुक हैं, वह उन्हें उनके गढ़शंकर शहर बंगा रोग समीप निवास से प्राप्त कर सकते हैं। यह ध्वज हलका गढ़शंकर के प्रत्येक गांव व शहर में 15 अगस्त से पहले लगवाए जाएंगे।
फोटो 132 घर-घर तिरंगा मुहिम के तहत अड्डा झुंगिया में निमिशा मेहता के नेतृत्व में मुहिम शुरू करने दौरान कार्यकर्ता।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जन्म दिवस के उपलक्ष में वंत सरकार जी ने श्री कृष्ण गौशाला में लगाए पौधे

गढ़शंकर – सच्ची सरकार मस्त जोगिंदर पाजी महाराज जी के के दरबार खानखाना से वंत सरकार जी (गढ़शंकर) का जन्म दिवस हर वर्ष 9 मई को धूमधाम से मनाया जाता है। परंतु कोरोना के...
पंजाब

सरकारी विभागों में 830 पद समाप्त : नौजवानों का नौकरी का वादा करके सत्ता में आई आप ने पंजाबियों से किया धोखा – शिअद

पंजाब सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में 830 पद समाप्त कर दिए हैं। सरकार की तरफ से कहा गया है कि यह पद लंबे समय से खाली थे और इन्हें भरे बिना ही विभागों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

250 करोड़ रुपए के छात्रवृति घोटाले में अग्रिम जमानत की याचिका हितेश गांधी ने ली वापस

रोहित जसवाल। ऊना : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में 250 करोड़ रुपए के छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपी और ऊना के केसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट के वाइस चेयरमैन हितेश गांधी की ओर से दायर अग्रिम जमानत...
article-image
पंजाब

 म्यूनिसिपल चुनावों के लिए आज जिले में 142 वार्डों के लिए 223 पोलिंग बूथों पर 222647 मतदाता करेंगे मतदान का प्रयोग

मजबूत लोकतंत्र के निर्माण के लिए वोटर जरुर करें अपने मताधिकार का प्रयोग: अपनीत रियात सख्त सुरक्षा प्रबंधों में जिले से 223 पोलिंग पार्टियों को अलग-अलग पोलिंग बूथों के लिए किया गया रवाना, डिप्टी...
Translate »
error: Content is protected !!