तिवारी ने चंडीगढ़ को दिया भरोसा : भाजपा के शासनकाल में खोए 10 साल की भरपाई की जाएगी : मनीष तिवारी

by
चंडीगढ़, 3 मई: चंडीगढ़ से इंडिया गठबंधन के सांझा उम्मीदवार मनीष तिवारी ने शहर के लोगों को भरोसा दिया कि वह भाजपा के शासनकाल में खोए गए कीमती दस सालों की भरपाई करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के विपरीत कांग्रेस के पास विकास का बहुआयामी दृष्टिकोण है, जो न केवल पूरे देश, बल्कि स्थानीय जरूरतों को भी ध्यान में रखती है। इसके अलावा, पार्टी बेरोजगार युवाओं या गरीब परिवारों जैसे जरूरतमंद व्यक्तियों को सीधे नियमित मासिक आय प्रदान करके उनकी मदद करेगी। तिवारी सेक्टर 52, 21 और 22 के विभिन्न बाजारों और रिहायशी क्षेत्रों में लोगों से बातचीत कर रहे थे।
                                            इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर से लेकर राष्ट्रीय राजधानी तक शासन करने वाली भाजपा सरकार की बेरुखी के कारण चंडीगढ़ ने कीमती दस साल खो दिए हैं। तिवारी ने जोर देते हुए कहा कि भाजपा के पास सब कुछ था, फिर भी शहर हर पहलू में पिछड़ गया है। यहां तक की सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ अब देश के सबसे स्वच्छ शहरों में नहीं गिना जाता है।
उन्होंने चंडीगढ़ के निवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके पास एक विजन है, जिसके तहत वह समृद्ध और प्रगतिशील चंडीगढ़ बनाने के लिए योजना का जल्द खुलासा करेंगे जहां विकास की गाड़ी पीछे नहीं बल्कि आगे को दौड़ेगी।
इस दिशा में, एक सम्मानित सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री होने का व्यापक अनुभव रखने वाले तिवारी ने कहा कि कांग्रेस के पास प्रगति और विकास के लिए एक बहुआयामी रणनीति और दृष्टिकोण है।
उन्होंने कहा कि पार्टी के पास राष्ट्र निर्माण के लिए एक अच्छी तरह से परिभाषित सोच होने के साथ-साथ स्थानीय क्षेत्र के विकास के लिए भी खास योजनाएं हैं और सबसे बढ़कर उनका उद्देश्य बेरोजगार युवाओं व गरीब महिलाओं जैसे व्यक्तियों तक पहुंचकर उन्हें सीधे मासिक आय प्रदान करना है।
इस अवसर पर तिवारी ने पार्टी की ‘गृहलक्ष्मी’ योजना का जिक्र किया, जिसके तहत प्रत्येक गरीब परिवार की एक महिला को हर महीने 8500 रुपये मिलेंगे, जो सालाना एक लाख रुपये है। यह रकम सीधे उनके बैंक खाते में जाएगी, जिससे निश्चित रूप से संबन्धित परिवारों को आर्थिक मदद मिलेगी।
सेक्टर 52 में पदयात्रा :  इससे पहले सुबह के वक्त चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस लक्की और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ तिवारी ने सेक्टर 52 के बाजार और रिहायशी इलाकों में पदयात्रा की, जिसमें सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता उनके साथ शामिल हुए। उन्होंने दुकानदारों, व्यापारियों और आम लोगों से बातचीत की और उनसे उनकी समस्याओं के बारे में पूछा व उन्हें जल्द से जल्द हल करने का आश्वासन दिया।
इस पदयात्रा का आयोजन चंडीगढ़ कांग्रेस के सचिव सुभाष गहलोत ने किया था। जहां अन्य के अलावा, वरिष्ठ महिला कांग्रेसी नेता माया जी, राजेंद्र कुमार, जनन सिंह, रिंकू भी मौजूद रहे।  इसी तरह, विक्रम चोपड़ा द्वारा सेक्टर 21 और 22 में अलग से एक पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में सैकड़ों कांग्रेस और आप कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। पदयात्रा के दौरान कांग्रेस और आप कार्यकर्ताओं के बीच बेहतरीन तालमेल देखने को मिला।
लोगों से बातचीत ;    बाद में, तिवारी ने सेक्टर 21 में निवासियों से बातचीत की। इनमें जस्टिस (रिट.) अजय तिवारी, पूर्व मंत्री नसीब सिंह गिल और अन्य लोग शामिल हुए। इस चर्चा का आयोजन सुरजीत सिंह, गुरिंदर सिंह पूनिया, हरचरण सिंह बाठ और राजीव गोदारा ने किया।
मलोया में जनसभा का आयोजन :   गठबंधन उम्मीदवार मनीष तिवारी के समर्थन में मलोया में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जहां ब्लॉक अध्यक्ष विजय यादव और स्थानीय नेता लोगों की मौजूदगी में पार्षद निर्मला देवी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिलावर सिंह, राजपाल राजा द्वारा तिवारी को सम्मान चिन्ह भेंट किया गया।
इस दौरान कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर सोमपाल राणा, अजय, अशोक राणा, विकास कुमार, मंगत राम, राजू गवाला, कृष्णा, धर्मवीर पार्टी में शामिल हुए।
इन बैठकों के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस लक्की ने चंडीगढ़ के विकास के लिए लोगों से कांग्रेस के हाथ मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कभी सिटी ब्यूटीफुल कहलाने वाला चंडीगढ़ आज बहुत पिछड़ चुका है और इसे दोबारा पटरी पर लाने के लिए लोगों को पार्टी का साथ देना होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

संकल्प सांस्कृतिक समिति द्वारा गढ़शंकर में मिठियां रूहां कम्युनिटी इवेंट करवाया

गढ़शंकर । पंजाब स्टेट एडस कंट्रोल गढ़शंकर के प्रोजेक्ट मैनेजर अमित कुमार की अध्यक्षता में चल रही संस्था संकल्प संस्कृतिक समिति गढ़शंकर द्वारा मिठियां रूहां कम्युनिटी इवेंट करवाया गया। इस अवसर पर समाजसेवी पंडित...
article-image
पंजाब

Ravi nadan Shastri Honoured by

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.31 : Renowned bhajan singer Ravi nadan Shastri Ji Maharaj from Vrindavan was felicitated by members of the Bharat Sanatan Dharma Mahavir Dal during the Ram Navami festival and bhajan sandhya organised by...
पंजाब

100 ग्राम हेरोइन ,चोरी की गाड़ी, जुए के दांव पर लगी राशि 5200 रूपए सहित 6 गिरफ्तार

माहिलपुर : महिलपुर पुलिस ने दो बिभिन्न मामलों में 100 ग्राम हेरोइन, चोरी की फोर्ड फिसता कार व जुए के दांव पर लगाए 5200 रूपए सहित 6 युवकों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया...
article-image
पंजाब

5 महिलाओं समेत 8 काबू : होटल में धड़ल्ले से चल रहा था देह व्यापार का धंधा

लुधियाना।  लुधियाना जिले के किदवई नगर स्थित मिनी रोज गार्डन के नजदीक होटल एसके क्राउन में मंगलवार की दोपहर को पुलिस ने दबिश दी। यहां से पुलिस ने लड़के-लड़कियों को हिरासत में लिया। पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!