कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य ने पांगी-भरमौर को बताया अपना घर :  प्रचार करने आए CM सुक्खू व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने लिया भोले बाबा का आशीर्वाद

by
उतराला रोड के साथ सुरंग के निर्माण का वादा
एएम नाथ। भरमौर :   लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां अब और भी तेज होने लग गई हैं। एक ओर भारतीय जनता पार्टी का पाला मजबूत होने के दावे किए जा रहे हैं, वहीं कांग्रेस भी इस रण को जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही। पार्टी आलाकमान ने विभिन्न हस्तियों को मैदान में उतारना शुरू कर दिया है। इसी बीच वीरवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी सीट के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के लिए भरमौर और पांगी में प्रचार किया। इस दौरान विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी लोकसभा हलके में आते जनजातिय क्षेत्र भरमौर और पांगी को अपने घर जैसा बताया और जीत जाने पर यहां के विकास के लिए काम करने का दावा किया।
आज मुख्यमंत्री सुक्खू जब भरमौर पहुंचे तो वहां समर्थकों ने उनका भरपूर स्वागत किया। उनके साथ मंडी लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के अलावा, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, विधायक नीरज नेयर,  ललित ठाकुर और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। यहां पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने सबसे पहले भरमौर चौरासी में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में माथा टेककर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इसके बाद करीब दो घंटे तक चली चुनावी रैली में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में विपक्ष में बैठे भाजपा नेतृत्व को कोसा। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए मौजूदा लोक निर्माण मंत्री और मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी विक्रमादित्य के लिए वोट की अपील की।
इस दौरान विक्रमादित्य सिंह ने भरमौर की जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि सर्वप्रथम उतराला से बनने वाली सड़क के साथ सुरंग का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री ने खर्चों के प्रावधान के साथ टैंडर भी लगा दिए हैं। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भरमौर-पागी में जो विकास हुआ है, वह कांग्रेस और उनके स्वर्गीय पिता वीरभद्र सिंह की देन है। मैं अपने पिता के आदर्श पर चलूंगा। पांगी और भरमौर मेरे अपने घर जैसा है और मैं यहां जो भी काम होगा, दिल लगाकर करूंगा, लेकिन उसके लिए जनता को मेरा साथ देना होगा। मुझे विजयी बनाकर संसद भेजना होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जेज़ों की खड्ड में फिर बही पानी मे हिमाचल प्रदेश की स्विफ्ट कार , युवाओं ने बड़ी मुश्किल से बचाया : कार में स्वार युवक बीटन , हरोली जिला ऊना के रहने वाले थे

गत महीने 11 अगस्त को हिमाचल के गांव देहलां से आई इन्नोवा के बहने से 11 लोगों की तेज बहाव में बहने से हो गई थी रोहित भदसाली। माहिलपुर / हरोली : , 10...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस मुख्यालय ने एडवाइजरी जारी : लोगों को नदी-नालों के किनारे न जाने की सलाह, जहां भूस्खलन हो रहा, वहां न जाएं, गाड़ी चलाते वक्त लो बीम लाइट का इस्तेमाल करें

शिमला  : हिमाचल में प्राकृतिक आपदा के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। पुलिस मुख्यालय ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को नदी-नालों के किनारे न जाने की सलाह दी है। नदी के किनारे भवनों को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शहनाज गिल ने पिता की पुलिस ने खोली पोल, कहा सिक्योरिटी पाने अपनाया कौन सा हथकंडा : शहनाज गिल के पिता ने कहा कि पुलिस द्वारा उनपर जो भी लगाए आरोप, बेसलेस

बिग बॉस फेम और बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखाने वाली शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के पिता संतोख सिंह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए है। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धन्यवाद सीएम साहब : 30 साल में दूध खरीद रेट 18 रुपये बढ़ा, आपने एक साल में 6 रुपये बढ़ाया

दूध उत्पादकों ने दूध खरीद रेट को एकमुश्त छः रुपये बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार पालमपुर :  हिमाचल प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों के साथ संवाद के दौरान विभिन्न दुग्ध सहकारी सभाओं के प्रतिनिधियों...
Translate »
error: Content is protected !!