तिवारी ने लोकसभा के शून्यकाल में पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट चुनाव में देरी का मुद्दा उठाने के लिए नोटिस दिया

by

नई दिल्ली/चंडीगढ़: 27 नवंबर :  वरिष्ठ कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने आज नोटिस देकर स्पीकर से आग्रह किया कि उन्हें आज लोकसभा में शून्यकाल के दौरान पंजाब यूनिवर्सिटी के सीनेट चुनाव कराने में देरी का मुद्दा उठाने की अनुमति दी जाए।

तिवारी ने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी एक्ट, 1947 के तहत पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट चुनाव अनिवार्य है, लेकिन पिछले सीनेट का कार्यकाल 31 अक्टूबर, 2024 को समाप्त होने के बावजूद ये लंबित हैं।
उन्होंने कहा कि इससे यूनिवर्सिटी का प्रशासन ठप हो गया है और संस्था की स्वायत्तता के बारे में चिंताएं बढ़ गई हैं। इन हालातों में छात्रों और सीनेटरों का विरोध केंद्रीकरण और लोकतांत्रिक विचारों के नुकसान की आशंकाओं को उजागर करता है।
तिवारी ने कहा कि चांसलर को कई बार निवेदन करने के बावजूद चुनाव के कार्यक्रम को स्वीकार नहीं किया गया है। जिस पर तिवारी ने चुनाव प्रक्रिया में तेजी लाने और विश्वविद्यालय के लोकतांत्रिक ढांचे को बनाए रखने के लिए केंद्र व पंजाब सरकारों के बीच प्रभावी तालमेल सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज डुमेली में पंजाबी सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं की गईं आयोजित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत चल रही शिक्षण संस्था संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली में मिडिल (छठी से आठवीं कक्षा) और सेकेंडरी (नौवीं से बारहवीं कक्षा) के...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुशासन आदर्श नहीं बल्कि व्यावहारिक दृष्टिकोण है अब- राज्यपाल

एएम नाथ। धर्मशाला, 1 जुलाई :  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि डिजिटल तकनीक के माध्यम से संसाधनों का कुशल प्रबंधन सेवाओं की पारदर्शिता और नीति निर्माण में भागीदारी बढ़ी है। उन्होंने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गीत- संगीत के माध्यम से कलाकारों ने लोगों को किया जागरूक : बताई सरकार की विभिन्न योजनाएं

एएम नाथ। चंबा, 08 फरवरी :   सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के साथ  सम्बद्ध लोकनाट्य  के कलाकारों द्वारा आज सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जिला के  पांचों विधानसभा...
article-image
पंजाब

65000 रुपए रिश्वत लेते पूर्व पटवारी व उसके सहयोगी को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो  ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान राजस्व हलका गिल में तैनात पूर्व पटवारी गुरनाम सिंह, उसके सहयोगी बूटा सिंह व लुधियाना जिले के गांव...
Translate »
error: Content is protected !!