तिवारी ने सेक्टर-63 स्थित पार्क का किया उद्घाटन, वरिष्ठ नागरिकों के लिए कानूनी सुरक्षा की वकालत

by

चंडीगढ़, 8 अगस्त: चंडीगढ़ से सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ के सेक्टर-63 में विकसित किए गए पार्क का उद्घाटन किया। इस पार्क के विकास के लिए उन्होंने अपने संसदीय कोटे से ग्रांट जारी की थी।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए, तिवारी ने कहा कि इस पार्क को इस तरह विकसित किया गया है कि यह एक ‘शहरी सथ’ के रूप में काम कर सके। यहां वरिष्ठ नागरिक एक साथ बैठ सकें, आपस में बातचीत कर सकें और मनोरंजन से जुड़ी ऐसी गतिविधियों में शामिल हो सकें, जो उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए लाभदायक हों।

तिवाड़ी ने जोर देते हुए, कहा कि बड़ी आबादी के साथ-साथ भारत में बुजुर्ग आबादी भी बहुत तेजी से बढ़ रही है। इसलिए हमें एक व्यापक कानूनी ढांचा तैयार करने की आवश्यकता है, ताकि वरिष्ठ और अति वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य एवं मानसिक तंदुरुस्ती को सुनिश्चित किया जा सके। इन बुजुर्गों ने अपना पूरा जीवन अपने परिवारों की बेहतरी के लिए समर्पित किया है और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

इस अवसर पर तिवारी ने सरकार से अपील की कि एक उचित कानूनी ढांचा लागू किया जाए, जिसके तहत केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा बुजुर्ग नागरिकों की शारीरिक एवं मानसिक तंदुरुस्ती का पूरा ध्यान रखा जा सके। उन्होंने इस अवसर पर पहुंचे स्थानीय निवासियों से बातचीत की और उनका हाल चाल जाना। उन्होंने चंडीगढ़ की बेहतरी और देश के विकास को लेकर उनके विचार भी सुने।

इस अवसर पर अन्य के अलावा, पूर्व मेयर रविंद्र पाल सिंह, चंद्रमुखी शर्मा, आरडब्ल्यूए-2 के चेयरमैन मनीष कुमार भारद्वाज, अध्यक्ष सतीश कुमार गुप्ता, सीनियर सिटीजन कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह तेवतिया, सीनियर सिटीजन कमेटी के सचिव पवन केसरी, आरडब्ल्यूए-2 (बीएचके) के सचिव डॉ. सुधीर मलिक, समिति सदस्य एन.पी. तिवारी, गुरप्रताप सिंह भट्टी, शिराज शर्मा, सुखविंदर सिंह, आरडब्ल्यूए-3 (बीएचके) के अध्यक्ष परमजीत सिंह बैनीपाल और आरडब्ल्यूए-1 (बीएचके) के अध्यक्ष जगबीर सिंह राठी भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सिफत कौर समरा को 1 करोड़ 75 लाख रुपये का दिया चेक :  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वर्ण-रजत पदक जीतने वाली सिफत कौर को किया सम्मानित

चंडीगढ़:   मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करने वाली सिफत कौर समरा को सम्मानित किया है। सीएम भगवंत मान ने उन्हें 1 करोड़ 75 लाख...
article-image
पंजाब

Shiromani Akali Dal gears up

पarty district urban president Jatinder Singh “Lali” Bajwa said at a meeting with party leaders. He said the party has drawn up a detailed campaign plan, formed ward-level teams, and will intensify public outreach...
article-image
पंजाब

शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव की राह पर पंजाब, सरकारी स्कूलों के मेगा पीटीएम में 27 लाख अभिभावकों ने भाग लिया – भगवंत सिंह मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव के चलते आज राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में अध्यापक-अभिभावक मुलाकात (मेगा पीटीएम) के दौरान 27 लाख अभिभावकों ने हिस्सा...
article-image
पंजाब

प्रणव कृपाल के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा

गढ़शंकर ।  जिला युवा कांग्रेस महासचिव प्रणव किरपाल के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों तथा भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में शहीद हुए भारतीय...
Translate »
error: Content is protected !!