तीन और टोल प्लाज़े नंगल शहीदां, मानगढ़ और मजारी टोल मुख्यमंत्री ने करवाए बंद : लोगों की जेबें कंपनी को लुटाने के लिए सुखबीर बादल, प्रताप बाजवा और परमिन्दर ढींडसा से माँगा जवाब

by

होशियारपुर : 15 फरवरीः आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज राज्य के तीन और टोल प्लाज़े बंद करवाने के मौके पर अकाली-भाजपा गठजोड़ और कांग्रेस पार्टियों की सरकारों की टोल कंपनियों के साथ मिलीभुगत का पर्दाफाश किया।
आज यहाँ मजारी (नवांशहर), नंगल शहीदां और मानढ़ (होशियापुर) टोल प्लाज़े बंद करवाने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तीनों टोल बंद होने से लोगों के रोज़मर्रा के 10.52 लाख रुपए बचेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि समझौते के मुताबिक यह टोल 10 साल पहले बंद होने चाहिए थे परन्तु मौके की सरकारों ने टोल कंपनी पर मेहरबान होते हुये उल्टा कंपनी के खजाने भरने में पूरी मदद की।
मुख्यमंत्री ने कहा, “यह पंजाब की बदकिसमती है कि हमारे राजनीतिज्ञों ने अपने ही लोगों के साथ वफ़ा नहीं की। पिछले समय में कांग्रेस और अकाली-भाजपा गठजोड़ की सरकारों ने अपने लोगों के हित सोचने की बजाय राज्य के खजाने दोनों हाथों लुटाया। इसकी स्पष्ट मिसाल इस प्रोजैक्ट से मिलती है कि कैसे सुखबीर सिंह बादल, विरोधी पक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा जो समझौते करने के मौके पर कांग्रेस सरकार में लोक निर्माण मंत्री थे और अकाली सरकार के लोक निर्माण मंत्री परमिन्दर सिंह ढींडसा छिप कर कंपनी के साथ मिलीभुगत करके लोगों की जेबों पर डाका मारते रहे।‘ राज नहीं सेवा’ का ढिंडोरा पीटने वाले कंपनी की सेवा में लगे रहे। इन नेताओं को लोगों के सामने स्पष्ट करना चाहिए कि उन्होंने पंजाब निवासियों के साथ धोख क्यों किया।“
इस प्रोजैक्ट के पृष्टभूमि के बारे विस्तार में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि 123.64 करोड़ रुपए के इस प्रोजैक्ट के अंतर्गत रोहन राजदीप टोलवेअज़ कंपनी ने 104. 96 किलोमीटर सड़क बनानी थी और इस संबंधी कैप्टन अमरिन्दर सिंह की सरकार के समय 6 दिसंबर, 2005 में समझौता हुआ और उस समय पर प्रताप सिंह बाजवा लोक निर्माण मंत्री थे। उस मौके पर कैप्टन सरकार ने कंपनी पर मेहरबान होते हुये 123.64 करोड़ रुपए के कुल प्रोजैक्ट में से 49.45 करोड़ रुपए की सब्सिडी दी थी। कंपनी ने साल 2007 में नयी सरकार के गठन से पहले 6 मार्च, 2007 को यह तीनों ही टोल चालू कर दिए थे। समझौते के अंतर्गत कंपनी ने 5 मार्च, 2013 तक सड़क पर कोलतार डालने का काम पूरा करना था परन्तु यह काम 30 अप्रैल, 2015 को पूरा किया गया जो 786 दिन लेट था। इस देरी के लिए कंपनी पर 24.30 करोड़ जुर्माना और 37.30 करोड़ रुपए ब्याज समेत कुल 61.60 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूल किया जा सकता था परन्तु उस समय की अकाली-भाजपा गठजोड़ सरकार ने जुर्माना वसूलने की बजाय माफ कर दिया जो पंजाब के लोगों को शरेआम धोखा देने वाला कदम था। दूसरी बार कोलतार डालने का काम 5 मार्च, 2018 को पूरा होना था जो 979 दिनों की देरी के साथ 9 नवंबर, 2020 को पूरा हुआ परन्तु कैप्टन अमरिन्दर सिंह की सरकार ने इस देरी के लिए नोटिस तक भी जारी न किया। इसके बाद तीसरी बार कोलतार डालने का काम जनवरी, 2023 तक पूरा होना था परन्तु वह भी पूरा नहीं हुआ। मुख्यमंत्री ने बताया कि टोल कंपनी ने हमारी सरकार से कोविड के समय के 101 दिन और किसान आंदोलन की आड़ में 432 दिनों का हवाला देते हुए 533 दिनों की मोहलत माँगी थी और हमने इस माँग को शुरू से निकार दिया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि यह तीनों टोल 21 सितम्बर, 2013 तक बंद हो जाने चाहिए थे परन्तु अकाली सरकार ने बंद नहीं किये। इससे 21 सितम्बर, 2018 को फिर बंद किये जा सकते थे परन्तु कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पंजाब निवासियों के हितों के उलट जाते हुए कंपनी को टोल चालू रखने की छूट दी। यदि आज भी अकालियों या कांग्रेस की सरकार होती तो यह टोल कभी भी बंद न होते। विरोधी पार्टियों के निजी फायदों का ज़िक्र करते हुए भगवंत मान ने कहा कि इन पार्टियों के साथ कंपनी की सांझ इतनी गहरी थी कि समझौतां के क्लॉज में स्पष्ट दर्ज कर दिया गया उल्लंघन होने की सूरत में कंपनी को 6.12 करोड़ रुपए से अधिक जुर्माना नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार उल्लंघन करने पर कंपनी के खि़लाफ़ कानूनी कार्यवाही की जायेगी और समझौते के नियमों की धज्जियाँ उड़ाने के लिए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया जायेगा। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा और हरभजन सिंह ई. टी. ओ. और विधान सभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रोड़ी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आरटीए कार्यालय के दो कर्मचारी 5500 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

पठानकोट  :  पठानकोट स्थित रजिस्ट्रेशन एवं ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) कार्यालय में तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर जतिंदर कुमार और मुकेश को 5500 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। इस बारे में जानकारी देते हुए राज्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कैलाश मानसरोवर यात्रा शिपकी-ला से शुरू करने का मामला केंद्र सरकार से उठाएंगेः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने किन्नौर जिला के शिपकी-ला में सीमा पर्यटन गतिविधियों का किया शुभारंभ  किन्नौर :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज किन्नौर जिला के सीमावर्ती क्षेत्र शिपकी-ला में सीमा पर्यटन गतिविधियों का शुभारम्भ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

8 महीनों के टॉप-अप डिग्री प्रोग्राम में यूके जा सकते हैं विद्यार्थी : कंवर अरोड़ा

नवांशहर / गढ़शंकर : कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एमडी कंवर अरोड़ा ने बताया कि यूके जाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। अब विद्यार्थियों को तीन साल पढ़ाई करने की ज़रूरत...
article-image
पंजाब

पौंग डैम से छोड़ा जाएगा पानी, घबराने की आवश्यकता नहीं: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन

जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क, बाढ़ से निपटने के लिए मुकम्मल प्रबंध – बी.बी.एम.बी. की रूटीन कार्रवाई, जिला वासियों से अफवाहों से दूर रहने की अपील होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने...
Translate »
error: Content is protected !!