सांसद मनीष तिवारी ने पटियाला की राव में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों से मुलाकात की; हालातो का जायज़ा भी लिया

by

चंडीगढ़, 7 सितंबर: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने पटियाला की राव में आई बाढ़ से प्रभावित डद्दू माजरा और धनास गाँवों का दौरा किया। इस अवसर पर उनके साथ स्थानीय लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

इस संबंध में उन्होंने X पर पोस्ट करके ज़िला प्रशासन से पटियाला की राव की उचित ड्रेजिंग करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि पटियाला की राव में आई बाढ़ से खड़ी फ़सलों को नुकसान पहुँचा है।

उन्होंने प्रशासन से इस आपदा से प्रभावित ग्रामीणों को राहत पहुँचाने के लिए तत्काल कार्रवाई करने को कहा। ​​सांसद ने ज़ोर देते हुए कहा कि अगर पटियाला की राव की सफाई की जाए, उसके किनारों को मज़बूत किया जाए और अन्य सुधार किए जाएँ। इससे तो न केवल लोगों की समस्याएँ हल होंगी, बल्कि इसे वाटर फ्रंट प्रोजेक्ट के रूप में भी विकसित किया जा सकता है।

सांसद तिवारी ने बताया कि इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए धनास पुल से तोगा पुल तक सड़क निर्माण और मौजूदा पुल को ऊंचा करने की सिफारिश की गई है। इसके साथ ही, उन्होंने डद्दू माजरा डंपिंग ग्राउंड से रिसने वाले पानी के कारण दलदली क्षेत्र को साफ करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम मिलकर प्रयास करें तो यह एक महत्वपूर्ण परियोजना बन सकती है।

इस मौके पर पूर्व मेयर कुलदीप कुमार, चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रवक्ता दिलावर सिंह और नरिंदर चौधरी, राजेश धीमान, कुलदीप सिंह सैनी, सुखदेव धीमान, सुरिंदर सिंह, तारा सिंह, जसपाल सिंह, जसबीर सिंह, तरलोचन सिंह, कुलविंदर सिंह, मेहर सिंह, हरबंस सिंह, दीप सिंह, रविंदर सिंह, रविंदर सिंह, अमन स्लैच, कुलतार सिंह, राकेश कुमार भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्राथमिकता के आधार पर श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई गई सुविधाएं : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा के श्रद्धालुओं को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षा, रहने खाने-पीने तथा अपने गंतव्य की तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए ज़िला प्रशासन...
article-image
पंजाब

2 गैंगस्टर ग्रिफ्तार , 4 पिस्टल 30 बोर 6 मैगजीन बरामद : बग्गा खान और मनी भिंडर गैंग से संबंधित है दोनों आरोपी

मोगा : पंजाब पुलिस पंजाब को क्राइम मुक्त करने के लिए हर तरह के उपाए कर रही है और जगह-जगह नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उसी कड़ी के तहत मोगा पुलिस...
article-image
पंजाब

हरमिंदर सिंह संधू ने नामांकन पत्र दाखिल किए

माहिलपुर – विधानसभा क्षेत्र चब्बेवाल से आम आदमी पार्टी के उमीदवार सरपंच हरमिंदर सिंह संधू ने अपने समर्थकों के साथ एसडीएम कार्यालय होशियारपुर में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ सुरिंदर...
Translate »
error: Content is protected !!