कर्मचारियों के वेतन संबंधी नियमों में किया बड़ा संशोधन : जनवरी 2022 से माना जाएगा लागू

by

एएम नाथ । शिमला ।  सरकार ने कर्मचारियों के वेतन से संबंधित नियमों में संशोधन किया है। संशोधित नियमों को 3 जनवरी 2022 से लागू माना जाएगा।संशोधन के बाद सरकार ने 2022 के संशोधित वेतन के नियम 7 ए का विलोप कर दिया है। इस नियम के विलोप के बाद किसी भी कर्मचारी जिसके पास निर्धारित वेतन से अधिक धन गया है, किसी तरह की कोई वसूली नहीं होगी।

इस संशोधन से हजारों कर्मचारियों को राहत मिलने की संभावना है क्योंकि अतिरिक्त भुगतान की वसूली न होने से उन्हें आर्थिक दबाव का सामना नहीं करना पड़ेगा।

वित्त विभाग के प्रधान सचिव ने जारी की अधिसूचना

वित्त विभाग के प्रधान सचिव देवेश कुमार ने हिमाचल प्रदेश सिविल सर्विस संशोधित वेतन नियम -2025 में संशोधन को लेकर अधिसूचना जारी की है। हिमाचल प्रदेश सिविल सर्विस संशोधित वेतन नियम 7 कर्मचारियों के वेतन से जुड़ा है। विभाग ने इस नियम को संशोधित कर 7 ए का विलोप कर दिया है।

नियम 7 ए ऐसे कर्मचारियों व कार्मिकों की श्रेणी से जुड़ा है। जिनका वेतन में 2009 के संशोधित वेतन नियमों को लागू करने के बाद संशोधन नहीं हुआ था। नियम संशोधित वेतन नियम 7 ए के तहत 2009 के संशोधित वेतन रूल्स से महरूम कर्मचारियों को 2015 के वेतन मान से ऊपर के पे स्केल पर जाना था। मगर वित्त विभाग ने खासा मंथन कर 7 ए का विलोप कर दिया है। विलोप भी जनवरी 2022 से किया गया है।

किसी भी तरह की वसूली नहीं होगी

वित्त विभाग ने अधिसूचना में इन कर्मचारियों से किसी भी तरह की वसूली न कर इन्हें राहत देने की कोशिश भी की है। अधिसूचना में वसूली न करने की बात से प्रतीत होता है कि 2025 के इस संशोधन के बाद कर्मचारियों का मौजूदा वेतन मान का ढांचा गड़बड़ाएगा।

कर्मचारियों को 50 हजार व चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को 60 हजार एरियर दिया था

गौरतलब है कि प्रदेश में कर्मचारियों को छठे पंजाब वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत 2022 में संशोधित वेतन देने का फैसला सरकार ने लिया। पूर्व भाजपा सरकार के वक्त कर्मचारियों को 50-50 हजार व चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को 60 हजार एरियर भी दिया गया। कर्मचारियों को 2016 में 5, 2017 में 9 तथा 2028 में 17 व 21 फीसद अंतरिम राहत भी दी गई। अभी सरकार को कर्मचारियों के संशोधित वेतन के एरियर के साथ साथ 13 फीसदी डीए का भी भुगतान करना है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा में हंगामा : उद्योगों को दी गई रियायतों को लेकर, नई औद्योगिक नीति लाएगी सरकार

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शिमला में चल रहे मॉनसून सत्र में मंगलवार को उद्योगों को पूर्व भाजपा सरकार द्वारा दी गई कथित रियायतों का मुद्दा गर्मा गया। प्रश्नकाल के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विभिन्न श्रेणी के 9 पदों के लिए क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला में होंगे साक्षात्कार : 18 नवम्बर को होगी दस्तावेजों की जांच और 20 नवम्बर को होंगे साक्षात्कार

शिमला, 10 नवम्बर – क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला सीमा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा एम/एस एजुकेयर इंडिया, शिमला के 9 पदों के लिए साक्षात्कार करवाए जा रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जंदरोंग पंचायत में इस बार मतदान को लेकर लोगों में उत्साह

एएम नाथ। चंबा :    स्वीप टीम भट्टियात द्वारा मिशन 414 के तहत आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।  इसी कड़ी में स्वीप टीम ने नोडल अधिकारी डॉ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह की शहादत को समर्पित नेशनल मैराथन में 4000 से अधिक लोगों ने लिया भाग : मैराथन में लड़कियों की बड़ी संख्या में भागीदारी सराहनीय: डॉ. गुरप्रीत कौर

पंजाब सरकार ने नशे के विरुद्ध जागरूकता के लिए करवाई शानदार मैराथन दौड़ में शामिल लोगों को नशे से सावधान और संगठित करने के अलावा खेलों को बढ़ावा देने का लिया संकल्प पंजाब सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!