तीन किवंटल बीस किलोग्राम चूरा पोस्त गढ़शंकर पुलिस ने किया बरामद, आरोपी भागने में कामयाब

by

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने रविवार को ट्रक यूनियन के पास एक जाइलो गाड़ी से तीन किवंटल बीस किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद मामला दर्ज किया है जबकि आरोपी भागने में कामयाब हो गए। एसएचओ गढ़शंकर इकबाल सिंह ने बताया कि एसएसपी होशियारपुर नवजोत माहल ने दिशा निर्देश पर नशे की रोकथाम के लिए व डीएसपी रविंदर सिंह डिटेक्टिव की देखरेख में एएसपी गढ़शंकर तुषार गुप्ता की अगुवाई में उस समय भारी सफलता प्राप्त हुई जब वह नंगल रोड पर ट्रक यूनियन के पास एक जाइलो गाड़ी नंबर पब 08डीएस 4893 में से कुछ लोग बोरियां उतार रहे थे और पुलिस पार्टी को देखकर उन्होंने गाड़ी भगा ली उन्होंने कहा कि पुलिस ने अपनी गाड़ी से रोकने की कोशिश की तो वह टक्कर मार कर फरार हो गए। पुलिस ने उक्त जगह पर पांच बोरियां बरामद की जिसमे एक किवंटल चूरा पोस्त पाया गया। भागने वालो की पहचान अजयपाल पुत्र परमजीत सिंह व दविंदर सिंह पुत्र जोगिंदर वासी समराड़ी थाना फिलोर जिला जालंधर व जसवीर सिंह पुत्र गुरमुख सिंह वासी चीमा कलां जिला जालंधर के घर पर छापेमारी की गई तो वहाँ खड़ी जाइलो गाड़ी नंबर पब08डीएस4893 से एक किवंटल, हवेली में खड़ी गाड़ी नंबर पब0डीटी2566 से साठ किलोग्राम और कार नंबर पब23एए2708 से साठ किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर दिया गया है और आगे तफसीश कि जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कुंभ में आ रहे श्रद्धालुओं के लिए बनते प्रसाद में दरोगा ने फेंकी राख : सस्पैंड

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के दौरान तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने भोजन-पानी की व्यवस्था की थी। लेकिन एक वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला सुर्खियों...
article-image
पंजाब

4.90 करोड़ रुपये का सकल लाभ और 1.64 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित : एचपी एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन ने पिछले वित्त वर्ष में 94.44 करोड़ रुपये का किया कारोबार

एएम नाथ। शिमला : एचपी एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड के निदेशक मंडल की 261वीं बैठक आज यहां बागवानी, राजस्व, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित की...
article-image
पंजाब

Sandeep Sharma Donates Blood on 80

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 16 :;On the occasion of the country’s 80th Independence Day, Sandeep Sharma, President of the Disabled Person Welfare Society, Hoshiarpur, donated blood at Civil Hospital, Hoshiarpur. On this occasion, he said that...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार की ओर से कंडी क्षेत्र के विकास के लिए 42.79 करोड़ रुपए मंजूर: सुंदर शाम अरोड़ा

कंडी इलाकों में मैडिकल शिक्षा, वाटर सप्लाई व सैनीटेशन, बुनियादी ढांचा, कृषि क्षेत्र में होगा रिकार्डतोड़ विकास एम.एल.एज की ओर से कंडी क्षेत्र के लिए जरुरी फंड मंजूर करने के लिए पंजाब सरकार का...
Translate »
error: Content is protected !!