तीन दिवसीय राज्य स्तरीय छेश्चू मेला संपन्न : एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

by
मंडी 20 फरवरी। रिवालसर का तीन दिवसीय राज्य स्तरीय छेश्चू मेला संपन्न हो गया। समापन समारोह में एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने इस मौके पर मेले में उत्कृष्ट सहयोग के लिए संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों सहित खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल रहे महिला मण्डलों, युवक मण्डलों और स्कूली विद्यार्थियों को सम्मानित किया। संजीव गुलेरिया का समापन समारोह में पहुंचने पर लोगों ने भव्य स्वागत किया।
संजीव गुलेरिया ने मेले के सफल आयोजन के लिए एसडीएम बल्ह और उनकी पूरी टीम को बधाई दी और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षाें में इस मेले को और अधिक भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। संजीव गुलेरिया ने इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का दूसरा खाबू में पटवार सर्कल खोलने और रिवालसर में बागवानी कार्यालय खोलने की घोषणा करने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने रिवालसर के सौंदर्यकरण का तीन महीने में मास्टर प्लान तैयार करने की घोषणा के लिए भी उनका आभार व्यक्त किया।
मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम बल्ह विशाल शर्मा ने विभिन्न संस्थाओं द्वारा मेले के आयोजन के लिए दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
समापन समारोह में जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव यादवेन्द्र शर्मा, नगर पंचायत रिवालसर की अध्यक्ष सुनीता गुप्ता, तहसीलदार बल्ह विपिन कुमार, नायब तहसीलदार रिवालसर टेक चंद कश्यप, डीएसपी रश्मि शर्मा, एसएचओ बल्ह पुरूषोतम, ग्राम पंचायत लोअर रिवालसर की प्रधान कौशल्या देवी सहित विभिन्न पंचायतों के प्रधान व उपप्रधान, महिला मण्डलों के सदस्य और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा चुनाव के लिए मनोबल बनाए रखने को कार्यकर्ताओं को मान सम्मान देना जरूरी : प्रतिभा सिंह

शिमला : संगठन में श्रेष्ठ कार्य करने वालों को सरकार में जिम्मेवारी मिलनी चाहिए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि सोमवार को इस बाबत मैं दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खुशी की लहर है आई, गांव-गांव और शहर-शहर है छाई’ गीत के माध्यम से कलाकारों ने लोगों को किया जागरूक

दून : सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सौजन्य से आज हिम सांस्कृतिक कला मंच के कलाकारों ने दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बुघार कनैता तथा ग्राम पंचायत दाड़वा के लोगों को सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़ू, मोहीं, बरोहा में 8 को बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर 06 अक्तूबर। विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के अंतर्गत लाइनों की आवश्यक मरम्मत और पेड़ों की काट-छांट के कार्य के चलते 8 अक्तूबर को बड़ू, मोहीं, औद्योगिक क्षेत्र, बरोहा, जमली, कथाल और साथ लगते गांवों...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

285 करोड़ से लगेगी परियोजना हर वर्ष पैदा करेगी बिजली के 135.6 मिलियन यूनिट : बीबीएमबी ने 42 मेगावाट की बग्गी जल विद्युत परियोजना के लिए हिमाचल के साथ पूर्व-कार्यन्वयन अनुबंध किया

नंगल : 29 अगस्त : बीबीएमबी ने 42 मेगावाट की बग्गी जल विद्युत परियोजना के लिए हिमाचल के साथ पूर्व-कार्यन्वयन अनुबंध किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में शुक्रवार को शिमला में 42...
Translate »
error: Content is protected !!