तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय माँ शूलिनी मेला आरम्भ : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ

by
एएम नाथ। सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन में तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक शूलिनी मेले का विधिवत शुभारम्भ किया।
सोलन की अधिष्ठात्री माँ शूलिनी को समर्पित यह मेला आस्था और भक्ति का अनुपम उदाहरण है।
राष्ट्रीय स्तरीय यह उत्सव देव परम्परा और जन आस्था का प्रतीक है। माँ शूलिनी को समर्पित इस मेले का मुख्य आकर्षण देवी की पालकी यात्रा है। माँ शूलिनी के मंदिर से आरम्भ होकर यह यात्रा सोलन शहर के प्रमुख स्थानों से होते हुए माँ की बड़ी बहन माँ दुर्गा गंज बाज़ार स्थित मंदिर में विश्रान्ति पाती है।May be an image of one or more people, temple and crowd
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर परम्परा के अनुसार माँ शूलिनी की पालकी का विधिवत स्वागत किया और जन-जन के सौभाग्य, समृद्धि, स्वास्थ्य और प्रसन्नता की कामना की।
उन्होंने इस अवसर पर सोलन वासियों को इस मेले के राष्ट्रीय स्तर का घोषित होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि माँ शूलिनी को समर्पित यह उत्सव समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का परिचायक है। देश में यह एक ऐसा उत्सव है जहां तीन दिन तक अनगिनत भण्डारे आयोजित किए जाते हैं। इस अवधि में सोलन शहर की परिधि में आने वाले हर व्यक्ति को उचित भोजन प्राप्त होता है।
डॉ. शांडिल ने आशा जताई कि यह उत्सव सभी के जीवन में नई उमंग का परिचायक बनेगा।
सोलन के उपायुक्त एवं मेला समिति के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने इससे पूर्व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल, दून के विधायक राम कुमार चौधरी और अर्की के विधायक संजय अवस्थी का विधिवत स्वागत किया तथा उन्हें सम्मानित किया।
डॉ. शांडिल ने इससे पूर्व सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में मेले के शुभारम्भ से पूर्व आयोजित हवन में भाग लिया।May be an image of one or more people, crowd, temple and text
इस अवसर पर जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश ठाकुर एवं सुरेन्द्र सेठी, प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष कर्नल संजय शांडिल, प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम निदेशक मण्डल के सदस्य जतिन साहनी, हिमाचल प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य शोभित बहल, नगर परिषद सोलन के पूर्व अध्यक्ष कुल राकेश पंत, उप महाधिवक्ता रोहित शर्मा, कांग्रेस पार्टी के संजीव ठाकुर, अन्य पदाधिकारी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति विकास निगम के प्रबंध निदेशक अजय कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक सोलन तिरुमलाराजू एस.डी. वर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन, नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता कापटा, ज़िला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तुर्की के सेब आयात पर लगे प्रतिबंध और पर्यटक भी न जाएं वहां : जयराम ठाकुर

भारत सरकार कर चुकी है शुरुआत, तुर्की कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विस के कांट्रैक्ट किए रद्द एएम नाथ। मंडी :  मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर उपचुनाव की अधिसूचना जारी : पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया

हमीरपुर 14 जून। विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के लिए होने वाले उपचुनाव की अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी गई। एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने अधिसूचना जारी करते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कला उत्सव नवाचार, संस्कृति और सृजनशीलता का मंच : DC मुकेश रेपसवाल

चम्बा में दो दिवसीय जिला स्तरीय कला उत्सव संपन्न एएम नाथ। चम्बा : पीएम श्री राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चम्बा में दो दिवसीय जिला स्तरीय कला उत्सव के समापन कार्यक्रम में आज उपायुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!