तीन दोस्त….एक-दूजे के खून के प्यासे : पंजाब में फिर गैंगवार के संकेत

by

चंडीगढ़ : पंजाब में एक बार फिर से गैंगवार की आहट सुनाई देने लगी है । यह आहट है लॉरेस बिश्नोई ओर गोल्डी बराड़ के बीच गोल्डी बराड़ की एक ऑडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है।

बेशक सुरक्षा एजेंसियां इसको लेकर चौकस हैं. लॉरेस बिश्नोई फिलहाल गुजरात की जेल में बंद है और गोल्डी बराड़ अमेरिका में किसी अज्ञात स्थान पर छिपा है. गोल्डी ,लॉरेस बिश्नोई और जग्गू तब हाईलाइट ज्यादा हुए जब इन्होंने गायक सिद्धू मूसेवाला का कत्ल करवाया और उसकी साजिश रची ओर विदेशी हथियार जुटाए, जिसके बाद इनकी चर्चा देश ओर विदेश दोनों में होने लगी थी और यह तीनों पक्के दोस्त भी थे लेकिन इनमें सबसे पहले जग्गू इनसे इस लिए अलग हो गया क्योंकि तरनतारन जिले की गोबिंदवाल साहिब जेल में बंद जग्गू के दो गैंगस्टरों की हत्या की गई थी जिसकी जिम्मेवारी गोल्डी बराड़ ने ली थी जिसके बाद जग्गू ओर लॉरेंस बिश्नोई के रास्ते अलग अलग हो गए थे।

जान के दुश्मन बने करीबी दोस्त :  अब जग्गू ओर लॉरेंस बिश्नोई एक दूसरे के दुश्मन बन चुके हैं. इनके गैंग भारत ही नहीं बल्कि अमेरिका कनाडा में भी एक्टिव हैं और अब यह पंजाब हरियाणा और राजस्थान में भी इन गैंग की आपसी दुश्मनी की आहट सुनाई दे सकती है, जिसको लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं. वहीं भारत के बाहर अमेरिका और कनाडा में भी इनके लोग एक दूसरे के दुश्मन बन चुके हैं और कनाडा में तो लॉरेंस बिश्नोई के गैंग को आतंकवाद का दर्जा दिया जा चुका है और कैलिफोर्निया के फ्रेंसनो में बिश्नोई के करीबी हैरी बॉक्सर पर पिछले दिनों में जो हमला हुआ, उसके बाद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी गैंगवार की आहट सुनने को मिलने लगी है।

विदेशों में शक्ति को बढ़ाने लगा गोल्डी बराड़ :  बेशक लॉरेंस बिश्नोई ने अपना अपराध का सम्राज्य ज्यादातर भारत में ही बढ़ाया ओर उसका नाम वर्ल्ड लेवल पर गोल्डी बराड़ की जोड़ी में मशहूर हो गया ओर जिस तरह लॉरेस का काम विदेशों में गोल्डी बराड़ देख रहा था ओर अब दोनों के रास्ते अलग होने के चलते गैंग के पुराने साथी भी एक दूसरे के साथ चले गए हैं और गोल्डी बराड़ अब अपनी विदेशों में शक्ति को बढ़ाने लगा हुआ है और उसका साथ रोहित गोदारा दे रहा है और इसके लिए वह अपने साम्राज्य को अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन में फैलाने लगे हैं और कुछ इंटरनेशनल लेवल के खिलाड़ियों से तालमेल बैठाने लगे हुए हैं, ताकि वह अपनी ताकत को और बढ़ा सकें।

पाकिस्तान में भी पैदा हुए दुश्मन :  लॉरेस बिश्नोई का नाम जिस तरीके से अपराध की दुनिया में बढ़ता जा रहा है, वैसे ही अब उसके अपने ही दोस्त से दुश्मन भी बनते जा रहे हैं. गोल्डी बराड़ के बाद पाकिस्तान में बैठा हुआ इसका पुराना साथी शहजाद भट्टी भी इसकी जान का दुश्मन बना हुआ है. आए दिन धमकियों की कोई न कोई वीडियो डालता रहता है. इनकी दुश्मनी भी अब भारत और पाकिस्तान की जंग जैसी बन चुकी है, जबकि इससे पहले एक धार्मिक त्यौहार पर इनकी एक वीडियो कॉल भी वायरल हो चुकी है, जिसमें भट्टी कह रहा है कि लॉरेंस गैंग के लिए वह अपनी गर्दन कटवाने के लिए भी तैयार है।

जब हाफिज सैयद को मारने का लॉरेंस ने बयान दिया तो यह लॉरेंस का दुश्मन बन गया. उसने हाल फिलहाल में एक वीडियो जारी करते हुए लॉरेंस को धमकी दी, जिसमें भट्टी साफ-साफ कहता है, ‘लॉरेंस बिश्नोई और अनमोल बिश्नोई, तुम कितनी भी सुरक्षा ले लो, मैं तुम्हें नहीं छोडूंगा.’ अपने नए वीडियो में भट्टी अनमोल और लॉरेंस से कहता है, ‘बुलेट प्रूफ जैकेट और बुलेट प्रूफ गाड़ी लेने से कौन सा तू बच जाएगा.’ भट्टी आगे कहता है कि मैंने तुम्हारे साथ काम किया है तो तुम जानते ही हो कि भट्टी आखिर क्या कर सकता है और कितना जिगरा रखता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

थाना में कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद भागवत कथा : पहले दिन श्रीमदभागवत कथा का महत्व सुनाया

बद्दी, 15 मार्च.: थाना पंचायत के उपरला थाना में बाबा बालक नाथ मंदिर में श्री मदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया। पहले दिन कथावाचक भगवान दास ने श्रीमदभागवत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सशस्त्र बल की साइकिल रैली को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी, आजादी के अमृत महोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन

ऊना, 27 सितंबर: स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर भारत-नेपाल एवं भारत-भूटान सीमाओं के प्रहरी सशस्त्र सीमा बल के केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सपड़ी, कांगड़ा से राजघाट दिल्ली के लिए शुरू हुई साइकिल यात्रा को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमालयन जनजातियों का इतिहास एवं संस्कृति सम्मेलन का समापन : जनजातीय संस्कृति राष्ट्रीय विरासत का अभिन्न अंग: प्रो नारायण

धर्मशाला, 29 अक्तूबर। भारत की जनजातियां देश के लगभग सभी राज्यों में फैली हुई है। अलग- अलग राज्यों में इनके रीति-रिवाज और रहन सहन भी एकदम अलग होते हैं। जनजातियां, भारतीय आबादी का एक...
article-image
पंजाब

Drug Peddler Injured in Police

Hoshiarpur/ May 9 /Daljeet Ajnoha/ In a significant development under the ongoing anti-drug campaign, the Hoshiarpur Police conducted a special raid to nab a notorious drug peddler. The situation turned tense when the accused...
Translate »
error: Content is protected !!