तीन पूर्व विधायकों से नौ घंटे पूछताछ : होटलों में ठहरने और हवाई यात्राओं पर हुए लाखों के खर्च को लेकर मामले की कर रही जांच

by

एएम नाथ । शिमला : प्रदेश सरकार को अस्थिर करने के आरोप और राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग मामले में शुक्रवार को बालूगंज थाने में तीन पूर्व विधायकों से करीब नौ घंटे पूछताछ हुई। सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा, कुटलैहड़ के पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो और नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर से मामले में कई सवाल-जवाब हुए।
पुलिस चंडीगढ़ और उत्तराखंड के होटलों में ठहरने और हवाई यात्राओं पर हुए लाखों के खर्च को लेकर मामले की जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक अभी तक की पुलिस जांच में पता चला है कि चंडीगढ़ के होटलों में ठहरने पर हुए खर्च की अदायगी एक निजी फार्मा कंपनी ने की थी, जबकि उत्तराखंड में ठहरने और हवाई यात्राओं पर हुए खर्च के मामले में भाजपा के एक नेता का नाम सामने आ रहा है। इसे लेकर पुलिस उत्तराखंड की टूर एंड ट्रेवल कंपनी के संचालक को भी तलब कर चुकी है। उधर, पूछताछ के लिए पहुंचे पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह झूठ बोलने वाली सरकार है। युवा नौकरी का, महिलाएं 15,00 रुपये का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहले मुख्यमंत्री हैं, जो चंडीगढ़ जाने पर हिमाचल भवन की जगह पांच सितारा होटल में ठहरते हैं।

पूर्व विधायकों से पुलिस ने पूछे कई सवाल, नहीं मिले जवाब
पुलिस ने लंबी पूछताछ के दौरान तीनों पूर्व विधायकों से कई सवाल किए, जिनमें से कई के वे जवाब नहीं दे पाए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूर्व विधायकों से पूछा गया कि उनके होटलों में ठहरने और हेलिकाप्टर सेवाओं पर हुआ लाखों का खर्चा किसने किया। इसके अलावा पूछा गया कि सीआरपीएफ की सुरक्षा उन्होंने खुद मांगी थी या उन्हें केंद्र सरकार ने मुहैया करवाई थी। इस पर विधायकों ने बताया कि उन्होंने सुरक्षा नहीं मांगी थी। इसके अलावा विधायकों से अवैध पारितोषण को लेकर भी सवाल किए गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ज्यादातर सवालों के बारे में पूर्व विधायकों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और इस बारे में जानकारी नहीं होने की बात कही।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा में 54 हजार कार्यों के लिए 1878 करोड़ का सेल्फ अनुमोदित

पांगी को छोड़कर अन्य विकास खंडों में वीबीजी-राम जी योजना के तहत होंगे विकास कार्य जिला परिषद चम्बा की बैठक में बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल समेत 60 जनहित के मुद्दों पर चर्चा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन दिवसीय क्षेत्रीय किसान मेला संपन्न : स्वरोजगार की तरह कृषि को अपनाए: मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल

किसानों की आर्थिकी में परिवर्तन लाया कृषि विश्वविद्यालय: संजय सिंह चौहान पालमपुर, 14 जून :- मुख्य संसदीय सचिव शिक्षा एवं शहरी विकास आशीष बुटेल ने चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू : पहले ही दिन हुआ जबरदस्त हंगामा

धर्मशाला : तपोवन में विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है. सदन की कार्यवाही पहले दिन 11 बजे शुरू हुई. शोकोदगार के बाद जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्ष दल बीजेपी...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस अवसर पर मुख्यमंत्री ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज : हिमाचल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की किन्नौर की महिलाओं के लिए 1500 रुपये की घोषणा, रिकांग पियो में भू-तापीय हीटिंग व्यवस्था

तरांडा टनल के लिए 8 करोड़ रुपये, पॉलिटेक्निक कॉलेज को रोहड़ू से उरनी स्थानांतरित करने की घोषणा श्रेणी-1 व श्रेणी-2 के अधिकारियों के 3 प्रतिशत वेतन स्थगन को वापस लेने की घोषणा गैर-राजपत्रित पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!