तीन राज्यों में भारी बारिश की चेतवानी : पहाड़ों पर जारी बर्फबारी से और गिरेगा तापमान

by

चंडीगढ़ : उत्तर भारत में सर्दी अब पूरी तरह से दस्तक दे चुकी है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में बर्फबारी शुरू हो गई है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है।

वहीं दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह मौजूदा समय के औसत तापमान से 2 से 3 डिग्री कम है।

दिल्ली में ठंड और प्रदूषण दोनों का कहर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान लगातार गिर रहा है और साथ ही हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच चुकी है। गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार पहुंच गया है, जिससे शहर “रेड जोन” में शामिल हो गया है। बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ पर्यावरण कार्यकर्ताओं और विपक्षी नेताओं ने इंडिया गेट की ओर मार्च किया। पुलिस ने जंतर-मंतर को तय विरोध स्थल बताते हुए प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, जिसके बाद कई लोगों को हिरासत में लिया गया।

दक्षिण भारत में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने की जानकारी दी है। इसके असर से केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 10 से 13 नवंबर के बीच बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान आंधी और बिजली गरजने की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह गतिविधि उत्तर-पूर्व मानसून को अस्थायी रूप से सक्रिय कर सकती है, जिससे पूर्वोत्तर राज्यों मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

बिहार में बढ़ी ठिठुरन

उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर अब बिहार में भी दिखने लगा है। राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सीमांचल और उत्तर बिहार के क्षेत्रों में सुबह और रात के समय ठंड का प्रभाव अधिक महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग ने लोगों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने और गर्म कपड़ों का उपयोग शुरू करने की सलाह दी है।

उत्तर प्रदेश में गिरेगा पारा

उत्तर प्रदेश में आने वाले कुछ दिनों में तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट की संभावना है। सुबह के समय 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी, जिससे सर्दी और अधिक महसूस होगी।

हिमाचल में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति और मनाली में हुई ताजा बर्फबारी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बर्फबारी के कारण कई ऊंचाई वाले इलाकों में सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं, जिससे यातायात प्रभावित है। प्रशासन ने लोगों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने की चेतावनी दी है।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

31 मई तक सेवा केंद्रों का समय सुबह 9 बजे से सांय 4 बजे तक हुआ: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने कहा सेवा केंद्रों की सेवाएं लेने के लिए अब लेनी पड़ेगी अपॉइंटमेंट होशियारपुर :डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए  सेवा केंद्रों में समय...
article-image
पंजाब

Vastu Expert’s Book on

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.23 : lnternationally renowned Vastu expert and author Dr. Bhupender Vastu Shastri’s book on Vedic Vastu, Vastu Se Lakshmi Prapti (Prosperity Through Vastu), was released by Rishika Bishnoi, the most inspiring girl of...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में विशेष राजस्व लोक अदालतों से 1383 मामलों का निपटारा

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की प्रगति समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए साप्ताहिक लोक अदालतें जारी रहेंगी एएम नाथ। चंबा :  चम्बा जिले में विशेष राजस्व लोक अदालतों...
Translate »
error: Content is protected !!