तीन लाख नकदी और अठारह तोले सोने के गहणे चोर उड़ा ले गए : कार्गिल शहीद सतनाम सिंह के भाई के घर सहित दो घरों से कल देर रात चोरों ने ग्रिलों को तोड़ कर चोरी को अंजाम दिया

by

करीव तीन लाख नकदी और अठारह तोले सोने के गहणे उड़ा ले गए
गढ़शंकर। गांव खानपुर में देर रात चोरों ने दो घरों की ग्रिलों को तोड़ कर घरों में घुस कर करीव तीन लाख की नकदी और सौल्ह तोले सर्वण आभूषण चोरी कर ले गए। जिसकी शिकायत पुलिस का परिवारों वालों ने कर दी है। चोरों के हौंसले इतने बुलंद है कि परिवारिक सदस्यों के घर के बाहर बरामदे में सोए होने के बावजूद घर की ग्रिलों को तोड़ घरों में घुस कर चोरी को अंजाम दिया। गढ़शंकर में आए दिन झपटमारों के ईलावा धार्मिक स्थलों मे ंचोरियों के ईलावा अव घरों में चोरियों शुरू होने से साफ हो गया कि चोरों व झपटमारों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है।
कार्गिल शहीद सतनाम सिंह के भाई रणजीत सिंह के घर कल देर रात घर की पिछली साईड की ग्रिल तोड कर घर में घुसकर अलमारियां व ट्रेक तोड़ कर उन्मेंं पड़ी दो लाख की नकदी और करीव तेरह तोले सोने के गहणे चोर उड़ा ले गए। इस दौरान शहीद सतनाम सिंह का ट्रंक भी उठा कर ले गए और जाते हुए खेतों में फेक गए। इसके ईलावा जरनैल सिंह के घर में भी पिछली साईड की ग्रिलें तोड़ कर अलमरियों व ट्रंको को तोड़ कर करीव 85 हजार और करीव पांच तोले सोने के चोर उड़ा ले गए। सरपंच अशोक कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को श्किायत की तो मौके पर पुलिस ने पहुंच कर जायाजा लिया। जिसके बाद पुलिस को दोनों परिवारों के सदस्यों ने पुलिस को ब्यान लिखा दिए है। उधर एसएचओ हरप्रेम सिंह से मोवाईल पर बार बार पर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने मोवाईल पर काल अटैंड नहीं की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बल्ह, सलवाहन तथा औट शिक्षा खंडों के स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव

मंडी 18 जनवरी। जिला दंडाधिकारी मंडी अरिंदम चौधरी ने मंडी जिला के कुछ मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय घने कोहरे के कारण जनहित व बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यदि ऋण लेने वाले की मृत्यु हो जाती है तो बैंक ऋण किससे वसूलेगा, पैसा किसे देना होगा? नियम जानें

आजकल जरूरतों को पूरा करने के लिए लोन लेने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। आमतौर पर लोग घर या कार खरीदने के लिए बैंकों से ऋण लेते हैं। देश के सभी बैंक...
Translate »
error: Content is protected !!