तीन लड़कियों के पिता की ओवरडोज से हुई मौत : पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये सर्च अभियान की निकली हवा

by

माहिलपुर (होशियारपुर) माहिलपुर के वार्ड नंबर 8 में 10 मार्च को देर शाम कुछ राहगीरों ने एक युवक का शव पेडों के पास देख तो वह सहम गए। मिरतक की बाए बाजू में नशा लगाने के लिए सिरिंज फसी हुई थी जिससे अंदाजा लगाया जा सकता था कि उक्त युवक की मौत नशे के ओवरडोज के कारण हुई है। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने माहिलपुर पुलिस को इस मामले की सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर प्रारंभिक जांच की तो उसकी जेब से नशीली गोलियां बरामद हुई। माहिलपुर के एसएचओ जसवंत सिंह ने मिरतक के वारिसों को इसकी जानकारी उसकी मां मीना पत्नी फरियाद मोहम्मद निवासी बजरावर को दी। मिरतक युवक के माता मीना ने बताया कि उसका 32 वर्षीय बेटा अब्दुल खान पिछले कुछ वर्षों से नशा लेने का आदी हो गया था और वह सिविल अस्पताल गढ़शंकर में बने नशा मुक्ति केंद्र से अपना इलाज करवा रहा था और सिविल अस्पताल माहिलपुर से छह माह से दवा का सेवन कर रहा था। उसने बताया कि मिरतक तीन बेटिया है। इस संबंध में एएसआई बलवीर सिंह ने बताया कि मिरतक के परिजनों के बयान पर करवाई की जा रही है।
गौरतलब है कि माहिलपुर नशे के लिए कुख्यात है और जिस इलाके में शव बरामद हुआ वहाँ अक्सर पुलिस अधिकारी नशे के विरुद्ध सर्च ऑपरेशन करते रहे हैं लेकिन नशे के तस्करों पर नकेल कसने में नाकाम साबित हो रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Punjab Home Guards: A Pillar

Chandigarh/Daljeet Ajnoha /Feb.5 :  Harmanjeet Singh, Deputy Commandant General of Punjab Home Guards, shared valuable insights into the crucial role of the force during an exclusive interaction with renowned journalist Sanjiv Kumar. Harmanjeet Singh,...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत ने बाढ़ प्रभावितों की मदद हेतु अपनी एक साल की तनख़्वाह मुख्यमंत्री राहत कोष में की दान

होशियारपुर, 2 सितंबर :  इंसानियत और सामाजिक सरोकार को सर्वोपरि रखते हुए, पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने बड़ा मानवीय कदम उठाते हुए बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए अपनी...
article-image
पंजाब

पुरानी पैंशन स्कीम के जल्द लागू होने पर संशय बरकरार : सीएम भगवंत मान ने दिवाली से ठीक पहले ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की घोषणा करते हुए इसे कर्मचारियों के लिए बताया था गिफ्ट

पुरानी पैंशन स्कीम की घोषणा के बाद लागू करने से बच रही सरकार चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी की मान सरकार पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की घोषणा के बाद उसे टाइम बाउंड...
article-image
पंजाब

बरनाला में फिर चन्नी और राजा वड़िंग समर्थकों में हुई जमकर नारेवाजी : इस बीच भूपेश बघेल का दावा …पंजाब में पूर्ण बहुमत से बनाएंगे सरकार

बरनाला :  पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बीच अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी  के महासचिव और पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने...
Translate »
error: Content is protected !!