तीन शहरों में शराब और मीट बैन, मिला पवित्र शहर का दर्जा

by

चंडीगढ़ : पंजाब के तीन शहरों को पवित्र शहरों का दर्जा दिया गया है। इनमें अमृतसर, श्री आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो शामिल हैं।  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री आनंदपुर साहिब में हुए पंजाब विधानसभा सेशन के दौरान इस बारे में घोषणा की।

अब इन तीनों तख्त शहरों में शराब, मीट और तंबाकू समेत सभी नशीले पदार्थों की बिक्री और इस्तेमाल पर पूरी तरह बैन लगाने का प्रस्ताव पास किया गया है।

सरकार का दावा है कि इस फैसले से संगत की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है और अब इन शहरों में साफ-सफाई, सुरक्षा, विकास और धार्मिक टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए खास योजनाएं लागू की जाएंगी।

पवित्र शहर घोषित होने के बाद इन इलाकों में साफ-सफाई को मजबूत किया जाएगा, भीड़ मैनेजमेंट और ट्रैफिक कंट्रोल को बेहतर बनाया जाएगा। ऐतिहासिक सड़कों और धार्मिक रास्तों को सुंदर बनाया जाएगा, और गैर-कानूनी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। सरकार अब इन शहरों को सांस्कृतिक और धार्मिक रूप से सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने पर ध्यान देगी।

सरकार ने साफ कर दिया है कि पवित्र शहरों में शराब, मांसाहारी खाना, तंबाकू और नशीली चीज़ों की बिक्री पर पूरी तरह बैन रहेगा। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले इवेंट, पोस्टर या एक्टिविटी पर भी बैन रहेगा। कूड़ा फेंकने, बेतरतीब पार्किंग और भीड़ लगाने पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि 24 नवंबर को पंजाब सरकार ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को मनाने के लिए श्री आनंदपुर साहिब में एक दिन का स्पेशल सेशन रखा था। पंजाब के इतिहास में यह पहली बार था कि सेशन चंडीगढ़ से बाहर रखा गया। इस सेशन के दौरान सरकार ने इन तीनों शहरों को पवित्र शहर बनाने का प्रस्ताव पास किया था। इसके बाद प्रस्ताव को मंजूरी के लिए गवर्नर के पास भेजा गया था, जिसे अब गवर्नर ने मंजूरी दे दी है।

सरकार का दावा है कि इस फैसले से संगत की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है और अब इन शहरों में साफ-सफाई, सुरक्षा, विकास और धार्मिक टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए खास योजनाएं लागू की जाएंगी। पवित्र शहर घोषित होने के बाद इन इलाकों में साफ-सफाई को मजबूत किया जाएगा, भीड़ मैनेजमेंट और ट्रैफिक कंट्रोल को बेहतर बनाया जाएगा। ऐतिहासिक सड़कों और धार्मिक रास्तों को सुंदर बनाया जाएगा, और गैर-कानूनी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। सरकार अब इन शहरों को सांस्कृतिक और धार्मिक रूप से सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने पर ध्यान देगी।

सरकार ने साफ कर दिया है कि पवित्र शहरों में शराब, मांसाहारी खाना, तंबाकू और नशीली चीज़ों की बिक्री पर पूरी तरह बैन रहेगा। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले इवेंट, पोस्टर या एक्टिविटी पर भी बैन रहेगा। कूड़ा फेंकने, बेतरतीब पार्किंग और भीड़ लगाने पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि 24 नवंबर को पंजाब सरकार ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को मनाने के लिए श्री आनंदपुर साहिब में एक दिन का स्पेशल सेशन रखा था। पंजाब के इतिहास में यह पहली बार था कि सेशन चंडीगढ़ से बाहर रखा गया। इस सेशन के दौरान सरकार ने इन तीनों शहरों को पवित्र शहर बनाने का प्रस्ताव पास किया था। इसके बाद प्रस्ताव को मंजूरी के लिए गवर्नर के पास भेजा गया था, जिसे अब गवर्नर ने मंजूरी दे दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ट्रांसमिशन लाइन फाल्ट डिटेक्टर विधुत के क्षेत्र में ला सकता है बड़ी क्रांति : खन्ना

इलेक्ट्रिकल इंजिनीरिंग के विद्यार्थियों द्वारा ईजाद टी.एल.एफ.डी. के बारे में खन्ना ने दी केंद्रीय विधुत मंत्री मनोहर लाल खट्टर को जानकारी, मान्यता के लिए किया आग्रह नई दिल्ली । पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने पार्षदों को होटल में ठहराया : चंडीगढ़ में मेयर नियुक्ति को लेकर राजनीति गरमाई

चंडीगढ़  : चंडीगढ़ में मेयर की नियुक्ति को लेकर राजनीति चरम पर है। इसी के चलते कांग्रेस ने अब अपने छह निर्वाचित पार्षदों को लुधियाना के हयात होटल में ठहराया है, जिन्होंने हमारी टीम...
article-image
पंजाब

युवक की हत्या : लूटपाट के इरादे से की हत्या, आरोपी घटनास्थल से फरार

लुधियाना : संजय गांधी कॉलोनी में मंगलवार की सुबह एक युवक की हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। आशंका जताई जा रही है कि...
article-image
पंजाब

फरीदकोट हाईवे से लूटी गई टाटा एसीई गाड़ी मोगा में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

फरीदकोट : मोगा पुलिस की मुस्तैदी ने लुटेरों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। फरीदकोट जिले के हाईवे से हथियारों की नोक पर गाजर से भरी एक टाटा एसीई गाड़ी लूटकर फरार हो रहे...
Translate »
error: Content is protected !!