तीन सौ नशीली गोलीयों सहित दो युवक ग्रिफतार, बाईक चोरी के आरोप में भी एक युवक ग्रिफतार

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुिलस ने गशत दौरान दो एक्टिवा स्वार युवकों को तीन सौ नशीली गोलीयों सहित ग्रिफतार कर एनडीपीएस एकट तहत मामला दर्ज कर लिया। जानकारी मुताबिक गढ़शंकर पुलिस की एक पुलिस पार्टी ने बंगा रोड़ पर नहर के पुल पास नाकाबंदी करके वाहनों की चैकिंग कर रही थी तो एक एक्टिवा नंबर पीबी24डी-5956 पर स्वार दो युवकों को रोक कर उनकी तलाछी ली तो एक युवक अर्षदीप निवासी भौरा तहसील बंगा जिला शहीद भगत सिंह नगर हाल निवासी गढ़शंकर से दो सौ नशीली गोलीयां व दूसरे युवक संदीप कुमार निवासी बिलड़ों ,गढ़शंकर से एक सौ नशीली गोलीयां पकड़ी गई।
बाईक चोरी के आरोप में युवक ग्रिफतार : गढ़शंकर पुलिस पास की शिकयत में प्रेम सिंह निवासी बिहारीपुर, बदांयूए यूपी हाल निवासी पारोवाल, गढ़शंकर ने कहा कि 16 जुलाई वह होशियारपुर रोड़ पर लगे लंगर में खाना खाने गया हुआ था और उसका बाईक बाहर खड़ा था। लंगर में खाना खाने के बाद जब वह बाहर आया तो अज्ञात चोर उसका बाईक चोरी करके ले जा चुके थे। उसने शक जाहिर किया कि उसका बाईक महीपाल निवासी रामगढ़ झूंगीया, गढ़शंकर चुरा कर ले गया है। गढ़शंकर पुलिस ने आरोपी युवक खिलाफ चोरी के एक्ट तहत मामला दर्ज करके आरोपी युवक महीपाल को काबू कर उससे पुछताश शुरू कर दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सचिव रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी ने स्कूल बस चालकों को सेफ स्कूल वाहन स्कीम के प्रति किया जागरुक

स्कूलों बसों को लगाए रिफलैक्टर, वाहनों का किया गया नि:शुल्क प्रदूषण चैक होशियारपुर : 17 जनवरी:सडक़ सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सचिव रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी प्रदीप सिंह ढिल्लों की ओर से पुलिस लाइन्ज होशियारपुर के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

महिला की हत्या से सनसनी : शव के टुकड़े कर कुछ हिस्से पकाए, बाकी सूटकेस में भरकर ट्रेन से आगरा भेजे

लावारिस सूटकेस से खुला राज, 350 से ज्यादा CCTV कैमरों की जांच के बाद मणिपुर से आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार चेन्नई/आगरा। चेन्नई के पास गुडुवांचरी में एक महिला की हत्या का बेहद सनसनीखेज मामला सामने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गृह, विदेश, रक्षा और वित्त मंत्रालय अपने पास रखेगी भाजपा, नायडू और नीतीश को मिल सकती हैं 3-3 मंत्रीपद

केंद्रीय मंत्रिपरिषद में लगभग 12 से 15 स्थान एनडीए सहयोगियों को मिल सकते हैं। भाजपा के शीर्ष नेता इस रविवार को मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण से पहले गठबंधन सहयोगियों के साथ चर्चा शुरू कर...
Translate »
error: Content is protected !!