तीर्थन घाटी के युवा अमर सिंह ठाकुर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित : ग्रेटर नोएडा में मिला ‘नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड’

by

सामाजिक सरोकार और मानवाधिकार जागरूकता से जुड़े कार्यों के लिए मिला सम्मान।

छोटे से गांव मनौनी से ग्रेटर नोएडा तक अमर सिंह ठाकुर की पहचान, बढ़ाया तीर्थन घाटी का मान।

गुशैनी/बंजार(परस राम भारती):- जिला कुल्लू की तीर्थन घाटी के निवासी युवा समाजसेवी अमर सिंह ठाकुर को सामाजिक सेवा और जन-जागरूकता के क्षेत्र में योगदान के लिए सत्यमेव जयते ‘नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। 11 अक्टूबर रविवार को दिल्ली एनसीआर के ग्रेटर नोएडा स्थित रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। इस उपलब्धि से तीर्थन घाटी और बंजार क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

अमर सिंह ठाकुर तीर्थन घाटी की ग्राम पंचायत तुंग में स्थित एक छोटे से गांव मनौनी के निवासी है। यह वर्तमान में भारतीय पैरामेडिकल एसोसिएशन की जिला कुल्लू इकाई के अध्यक्ष हैं। इसके साथ ही वे अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण परिषद में हिमाचल प्रदेश के राज्य उपनिदेशक के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले वे इसी संगठन में राज्य समन्वयक की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।

मानवाधिकार और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता. : संगठन की ओर से अमर सिंह ठाकुर को मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने, सामाजिक न्याय को प्रोत्साहित करने तथा आम लोगों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के साथ साथ उनकी जिम्मेदारियों में मानवाधिकार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना, सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों को बढ़ावा देना तथा संबंधित विभागों और संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित करना शामिल किया गया है।

हिमाचल का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात.: सम्मान प्राप्त करने के बाद अमर सिंह ठाकुर ने आयोजक समिति और संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के समारोह में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने इस सम्मान को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक निष्ठा से निभाने की प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी मानवाधिकार संरक्षण, आम नागरिकों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रयास जारी रखेंगे। उन्होंने प्रदेशवासियों से भी अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की।

‘सत्यमेव जयते’ के संदेश से मिलेगी प्रेरणा.

अमर सिंह ठाकुर ने सत्य, न्याय और ईमानदारी के मार्ग पर चलने के संदेश को समाजसेवा के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी आवश्यक है।

उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण परिषद एक गैर-सरकारी और गैर-लाभकारी संगठन है। यह संगठन मानवाधिकार संरक्षण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यों को बढ़ावा देने का उद्देश्य रखता है।

तीर्थन घाटी जैसे ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े अमर सिंह ठाकुर की इस उपलब्धि को सामाजिक कार्यों में युवाओं की भागीदारी के लिए उत्साहवर्धक माना जा रहा है। उनके शुभचिंतकों और परिचितों ने उन्हें बधाई देते हुए आशा जताई कि वे भविष्य में भी जनहित और समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय योगदान देते रहेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नंगल डैम पहुंचे भगवंत मान बोले- बीबीएमबी गुंडागर्दी पर उतारू – पंजाब बीजेपी के नेता भी स्थिति स्पष्ट करे : पंजाब-हरियाणा में पानी को लेकर बढ़ी रार

नंगल  :  सीएम भगवंत मान ने गुरुवार को रूपनगर स्थित नंगल डैम का निरीक्षण किया। मान ने कहा कि हरियाणा ने अपने हिस्से के पानी का इस्तेमाल कर लिया है। पंजाब हरियाणा को हर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की स्थिति आज इतनी दयनीय कि उन्हें चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी तक नहीं मिल रहे : सुरेश कश्यप

शिमला :  लोकसभा चुनाव हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होना है और वोटों की गिनती 4 जून को होगी।  भारतीय जनता पार्टी ने  अपने दो प्रत्याशियों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा में पर्यटन को लगेंगे पंख, एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन परियोजना का होगा निर्माण

एएम नाथ।  कांगड़ा :  कांगड़ा में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार ने कांगड़ा जिले की सुंदर धौलाधार घाटी के नड्डी में एशिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में पहली बार शराब ठेकों की ई-नीलामी शुरू : घर बैठे लगा सकेंगे ऑनलाइन बोली

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में पहली बार खुदरा शराब ठेकों (रिटेल लिकर वेंड्स) के आवंटन के लिए ऑनलाइन ई-नीलामी प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने वर्ष 2026-27...
Translate »
error: Content is protected !!