तुरकड़ा में 77वां जिला स्तरीय वन महोत्सव : विधानसभा अध्यक्ष ने किया पौधरोपण भटियात में सड़क, स्वास्थ्य और विकास कार्यों को गति: कुलदीप पठानिया

by

भटियात में सड़क, स्वास्थ्य और विकास कार्यों को गति: कुलदीप पठानिय

पीएचसी समोट के भवन पर खर्च होंगे 20 करोड़, दिसंबर तक पूरा होगा निर्माण

एएम नाथ। चंबा :  भटियात विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुरकड़ा में 77वें जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया गया। वन वृत्त चंबा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया और चंबे का पौधा रोपित किया।
इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए पठानिया ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए जल, जंगल और जमीन का संरक्षण बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि वन विभाग के साथ समाज के सभी वर्गों की भागीदारी से ही वन संपदा का संरक्षण संभव है। प्रदेश सरकार ने समुदायों की भागीदारी बढ़ाने के लिए राजीव गांधी वन संवर्धन योजना शुरू की है, जिसके तहत स्वयं सहायता समूहों, महिला मंडलों, युवक मंडलों और ग्रामीण वन प्रबंधन समितियों को स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने लोगों से जंगलों में आग न लगाने और अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की।
विधानसभा अध्यक्ष ने भटियात क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 109 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में करीब 50 गांव सड़क सुविधा से जुड़ चुके हैं, जबकि अगले डेढ़ वर्ष में 50 से अधिक अन्य गांवों को सड़क से जोड़ने का लक्ष्य है।
उन्होंने बताया कि चंबा-चुवाड़ी सुरंग की डीपीआर पर चार करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं और भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू की जा रही है। करीब 13 किलोमीटर लंबी इस सुरंग के निर्माण पर लगभग 2600 करोड़ रुपये खर्च होंगे। चुवाड़ी में प्रस्तावित खेल स्टेडियम को फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिल चुकी है और जल्द टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। इसका निर्माण जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
स्वास्थ्य सुविधाओं पर उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल चुवाड़ी में आठ चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं और 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध है। जल्द ही यहां सीटी स्कैन सुविधा शुरू होगी। पीएचसी समोट के नए भवन पर 20 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं और इसका निर्माण दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। सिंहुता पीएचसी को जल्द 25 बिस्तरों वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड किया जाएगा।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य वन निगम के निदेशक कृष्ण चंद चेला, बीडीसी भटियात के अध्यक्ष लाल सिंह, नगर पंचायत चुवाडी की अध्यक्ष निकिता जंवाल व उपाध्यक्ष सुरेंद्र चाढक, बलाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय कंवर व कोषाध्यक्ष मंयक महाजन,ब्लाक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शालु शर्मा, एसडीएम भटियात मनीष सोनी, वन अरनयपाल चंबा राकेश कुमार, डीएफओ डलहौजी डॉ. कुलदीप जंबाल, डीएसपी शेर सिंह, अधीशासी अभियंता लोनिवि नरेंद्र चौधरी, एचपीएसईबीएल पंकज राठौर,खंड विकास अधिकारी अनिल गुराड़ा, ग्राम पंचायत तुरकड़ा की प्रधान शुभा देवी व उप प्रधान साहिल सहित कई विभागीय अधिकारी व कर्मचारी तथा गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लोग आधार कार्ड के साथ अपना मोबाइल नंबर अवश्य करवाएं लिंक : आधार पंजीकरण और अपडेशन की परिपूर्णता के लिए उठाए जाएं आवश्यक कदम – उपायुक्त अपूर्व देवगन

चंबा, 28 जून : उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के सम्मेलन कक्ष में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त अपूर्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के 5 मेडिकल कॉलेजों में 75 नए असिस्टेंट प्रोफेसर पद मंजूर : स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था और चिकित्सा शिक्षा को सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के पांच प्रमुख सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 75...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर के मनई में 68 करोड़ की दो पेयजल योजनाओं का शिलान्यास: राज्य के हर खेत को चरणबद्व तरीके से मिलेगी सिंचाई सुविधाः अग्निहोत्री

शाहपुर , 24 नवंबर। राज्य के हर खेत तक चरणबद्ध तरीके से सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह उद्गार उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार शाहपुर विधानसभा के मनई में 68 करोड़ की दो पेयजल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने सनवाल स्कूल में बांटा बाल-अधिकारों के साथ नशे की बुराई का ज्ञान

सोशल मीडिया में चल रही ब्लैकमेलिंग सहित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की कार्यप्रणाली के बारे में किया जागरूक एएम नाथ। चम्बा :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनवाल में बच्चों, अध्यापकों...
Translate »
error: Content is protected !!