तृतीय चरण में सोलन जिला की 240 ग्राम पंचायतों में से 76 के लिए मतदान होगा : उपायुक्त के.सी. चमन

by
सोलन :  पंचायती राज संस्थाओं के लिए तृतीय चरण में 21 जनवरी को सोलन जिला की 76 ग्राम पंचायतों में मतदान
पंचायती राज संस्थाओं के लिए 21 जनवरी, 2021 को तृतीय चरण में सोलन जिला की 240 ग्राम पंचायतों में से 76 के लिए मतदान होगा। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी।
उपायुक्त ने कहा कि तृतीय चरण में लगभग 104079 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें लगभग 52831 पुरूष तथा लगभग 51248 महिलाएं हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित निर्वाचन के लिए सभी प्रबन्ध पूर्ण कर लिए गए हैं।
के.सी. चमन ने कहा कि मतदान प्रातः 08.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक होगा।
उन्होंने कहा कि विकास खण्ड नालागढ़ में 21 जनवरी, 2021 को तृतीय चरण में 25 ग्राम पंचायतों में, विकास खण्ड कुनिहार में 18 ग्राम पंचायतों में, विकास खण्ड धर्मपुर में 14 ग्राम पंचायतों में, विकास खण्ड सोलन में 11 ग्राम पंचायतों में तथा विकास खण्ड कण्डाघाट में 08 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा।
उन्होंने कहा कि नालागढ़ विकास खण्ड में 21 जनवरी, 2021 को नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बधोखरी, बाह, बायला, भोगपुर, बैरछा, बरूणा, भियुंखरी, चमदार, चड़ोग, दभोटा, गोल जमाला, गुल्लरवाला, जयनगर, जोघों, खिल्लियां, किरपालपुर, किशनपुरा, कुण्डलू, कोहू, लोधी माजरा, माजरा, मलैहणी, मानपुरा, मितियां तथा सौड़ी में मतदान होगा।
उपायुक्त ने कहा कि कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कशलोग, कोटलू, चाखड़, संघोई, दांवटी, रोहांज जलाणा, कुनिहार, बखालग, पारनु, डूमैहर, बरायली, बड़ोग, बेरल, दधोगी, देवरा, मटेरनी, सानण तथा सरली में मतदान होगा।
के.सी. चमन ने कहा कि विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत जंगेशु, कोटला, कृष्णगढ़, भावगुड़ी, धर्मपुर, आंजीमातला, चामियां, चण्डी, गनोल, कसौली गढ़खल, गढ़खल सनावर, दाड़वां, कोटी नाम्ब तथा मेहलों में मतदान होगा।
उन्होंने कहा कि सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सेरी, सेर बनेड़ा, धरोट, हरिपुर, चामत भड़ेच, कोठों, शामती, कोरों कैंथड़ी, काबाकलां, रणों तथा सुल्तानपुर में मतदान होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि तृतीय चरण में 21 जनवरी, 2021 को कण्डाघाट विकास खण्ड कि ग्राम पंचायत काहला, सायरी, सैंज, क्वारग, तुंदल, बांजणी, देलगी तथा दंघील में मतदान होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

2000 करोड़ रुपए का लोन लेगी सुक्खू सरकार , पहले 1500 करोड़ का लिया था कर्ज : कांग्रेस सरकार को अपने कई वादे पूरे करने के लिए पैसों की जरूरत

शिमला :3 महीने में यह दूसरी बार सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार फिर से कर्ज लेगी। इस वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार करीब 2 हजार करोड़ रुपए का लोन लेगी। इससे पहले सरकार ने जनवरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

38वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 का बिलासपुर में हुआ समापन : एडीसी ओम कांत ठाकुर ने सड़क सुरक्षा रैली को दिखाई हरी झंडी

एएम नाथ। बिलासपुर, 31 जनवरी: जिला बिलासपुर में परिवहन विभाग द्वारा 38वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के अंतर्गत 1 जनवरी से 31 जनवरी तक चलाए गए सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा अभियान का आज समापन हो...
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में 4,719 किशोरों को लगी कोवैक्सीन की पहली डोज़ः डीसी

ऊना, 5 जनवरीः 15-18 वर्ष आयुवर्ग के किशोरों के लिए जिला ऊना में चलाए जा रहे कोविड वैक्सीनेशन अभियान के तीसरे दिन 4,719 किशोरों को कोवैक्सीन की प्रथम डोज़ दी गई। इस बारे जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला रेड क्रॉस सोसाइटी के तहत सचिव पद के लिए आवेदन आमंत्रित

एएम नाथ। चंबा, 5 अक्टूबर :  ज़िला रेड क्रॉस सोसाइटी चंबा के तहत सचिव के पद को तय मानदेय के आधार पर   भरा जाएगा। सहायक आयुक्त पीपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि  ज़िला...
Translate »
error: Content is protected !!