तेज रफ्तार मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली व ट्राले की चपेट में आने से बाईक स्वार एक युवक की मौत व दूसरा गंभीर घायल

by

गढ़शंकर : चंडीगढ़ होशियारपुर मार्ग पर गढ़शंकर शहर में मिट्टी की भरी ट्रैक्टर ट्राली व ट्राले की चपेट में आने से एक बाईक पर स्वार एक युवक की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी मुताबिक चंडीगढ-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर गढ़शंकर शहर बीचो बीच चरनप्रीत सिंह (24)पुत्र बावा सिंह  निवासी शेरगढ बारा थाना बस्सी पठाना बाईक नम्बर (पीबी13ए-7843) पर आपने दोस्त सनमदीप सिंह पुत्र हरविंदर सिंह  निवासी मानेपुर जिला फतेहगढ़ साहिब  के साथ होशियारपुर की ओर जा रहे थे जब वह गढ़शंकर शहर के बीच पहुंचे तो साहमने से  आ रही एक मिट्टी की भरी  ट्रैक्टर ट्राली (पीबी32 एक्स-3352) और पीछे से आ रहे  ट्राले ने उन्हें आपनी चपेट मे लेलिया.  जिससे चरनप्रीत सिंह की तो दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठा सनमदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर  लाया गया । वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते उसे पीजीआई चंडीगढ रेफर कर। गढ़शंकर पुलिस ने दुर्घटनास्थल पर पहुंच कर तीनों वाहनों व मृतक के शव को कब्जे में ले लिया।
एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों :  जाँच की जा रही है कि मोटरसाइकिल ट्रेक्टर ट्रॉली या ट्राले की चपेट में आया या दोनों की चपेट में आया। एक की मौत मौके पर ही हो गई थी तो दूसरा  घायल है।  घायल युवक के बयान लेने के बाद और मृतक के परिजनों के आने पर मामला दर्ज किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बसपा के पूर्व पंजाब अध्यक्ष जसबीर सिंह गढ़ी साल के पहले दिन आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़ :  बहुजन समाज पार्टी के पूर्व पंजाब अध्यक्ष जसबीर सिंह गढ़ी साल के पहले दिन आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। चंडीगढ़ में सीएम आवास पर उन्होंने पार्टी का दामन था. मुख्यमंत्री...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर से बेरोजगारी व गरीबी खत्म करने के लिए उद्योगिक पैकेज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर आऊँगी – निमिषा मेहता।

महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराना होगा मुख्य उद्देश्य। गढ़शंकर – गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे भाजपा उमीदवार निमिषा मेहता ने कहा है कि वह चुनाव के बाद राज्य में भाजपा सरकार बनने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

घर बैठे मिलेगा मां बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर के भंडारे का प्रसाद

एएम नाथ । सिरमौर : सिरमौर जिले की प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर के भंडारे का प्रसाद अब श्रद्धालुओं को घर बैठे मिल जाएगा। अगर आप किसी शुभअवसर पर लोगों को भंडारा खिलाना...
Translate »
error: Content is protected !!