तैरती रही मां की लाश : 5 साल का मासूम मदद के लिए पुकारता रहा

by

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर पत्थर दिल इंसान की आंखों से भी आंसू छलक जाएं. ये वीडियो पंजाब के बाढ़ग्रस्त इलाके का बताया जा रहा है, जहां पानी ने तबाही मचा रखी है।

लेकिन इस विनाश के बीच जो दृश्य कैमरे में कैद हुआ, उसने करोड़ों दिलों को झकझोर दिया. एक मासूम बच्चा जिसे ये मालूम ही नहीं है कि उसकी मां अब उसे छोड़कर जा चुकी है, पानी में खड़ा लाश को बस मासूम आवाज में पुकार रहा है. वीडियो देखकर आपका कलेजा फट पड़ेगा. हालांकि दावा है कि ये नजारा पाकिस्तान के पंजाब का है।

पानी में तैरती रही मां की लाश, पुकारता रहा मासूम : वीडियो में एक मासूम बच्चा पानी के बीच खड़ा है. उम्र होगी मुश्किल से पांच साल. उसके पास पानी में उसकी मां की लाश तैर रही है. बच्चा बार-बार उसे जगाने की कोशिश करता है. कभी उसका हाथ पकड़कर खींचता है, कभी उसे पुकारता है. लेकिन उसे ये अहसास नहीं है कि उसकी मां अब कभी नहीं उठेगी, कभी उसकी पुकार का जवाब नहीं देगी. यह नजारा इतना दर्दनाक है कि देखने वाले हिल जाएंगे. जहां मां की मौत का गम होना चाहिए, वहां मासूम को अभी तक समझ ही नहीं आया कि उसकी दुनिया उजड़ चुकी है. वो तो यही सोच रहा है कि उसकी मां थक गई होगी, शायद नींद में होगी और बस एक पुकार से जाग जाएगी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मर्डर केस का मुख्य आरोपी पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार : ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल बरामद

आदमपुर । जालंधर ग्रामीण पुलिस ने आदमपुर के चर्चित हत्या कांड का तेजी से खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई ग्लॉक 9 एमएम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हरोली में 8 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन उपमुख्यमंत्री ने किया : टाहलीवाल में अग्निशमन चौकी के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन, फायर सब स्टेशन में स्तरोन्नत करने की घोषणा

रोहित जसवाल। ऊना, 2 अप्रैल। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र में 8 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने टाहलीवाल में 4 करोड़ रुपये...
article-image
पंजाब , समाचार

पंकज कृपाल बार एसोसिएशन गढ़शंकर के नौवीं बार अध्यक्ष निर्वाचित : बलविंदर सिंह उपाध्यक्ष और रुपेश खन्ना सचिब गए चुने

गढ़शंकर : बार एसोसिएशन गढ़शंकर के लिए हुए आज चुनाव में एडवोकेट पंकज कृपाल नौंवीं बार अध्यक्ष चुने गए। इसके इलावा बलविंदर सिंह उपाध्यक्ष व रुपेश खन्ना सचिव चुने। इससे पहले सर्बसमिति से मधू...
Translate »
error: Content is protected !!