त्योहारों के अवसर पर पटाखे और आतिशबाजी चलाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट ने किया समय निर्धारित

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए, सरकार के निर्देशानुसार आगामी दिनों में त्योहारों के मद्देनजर जिले की सीमा के अंदर पटाखे चलाने के संबंध में आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों में उन्होंने जिले में पटाखे और आतिशबाजी चलाने के लिए दिन और समय निर्धारित किया है और निर्देश दिया है कि इस निर्धारित समय के बाद या इससे पहले पटाखे और आतिशबाजी चलाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि 20 अक्टूबर 2025 को दीवाली के दिन सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक, 5 नवंबर को गुरुपर्व के दिन सुबह 4 बजे से सुबह 5 बजे तक और रात 9 बजे से रात 10 बजे तक, तथा 25-26 दिसंबर को क्रिसमस और 31 दिसंबर (मध्यरात्रि) को नए साल के अवसर पर रात 11:55 से 12:30 बजे तक पटाखे चलाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा साइलेंस जोन जैसे अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान, अदालतें और धार्मिक स्थल आदि के 100 मीटर के दायरे में पटाखे चलाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने सभी उपमंडल मजिस्ट्रेटों, इलाका मजिस्ट्रेटों और जिला पुलिस को निर्देश दिया कि वे सरकार द्वारा समय-समय पर जारी आदेशों और निर्देशों की पालना सुनिश्चित करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मणिकर्ण में हेरोइन के साथ पंजाब का व्यक्ति गिरफ्तार

कुल्लू, 18 जुलाई : एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा पंजाब के एक व्यक्ति से हेरोइन की खेप बरामद की गई है। आरोपी को सदर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। नशा तस्करी का मामला...
article-image
पंजाब

*आलमी तपिश को कम करने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की ज़रूरत – सरपंच सोमनाथ राणा

-गांव मजारी में पौधारोपण की रस्मी शुरुआत बुज़ुर्गों के हाथों करवाई होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : आलमी तपिश को कम करने के लिए अधिक से अधिक घने और छायादार पेड़ लगाना आज के समय की सबसे...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सत्ता पर काबिज राजनेता महिलाओं को नहीं आने दे रहे आगे: इस बार भी सिर्फ 24 महिला उम्मीदवार उतारे मैदान में

कम वोटों के डर व महिलाओं के घरों से बाहर निकलने की झिझक महिलाओं के चुनावों में लक न आजमाने के मुख्य कारण शिमला। राजनैतिक पार्टियों जीते या पुराने राजनेता चुनावों को महिलाओं के...
article-image
पंजाब

सरपंच जुझार सिंह व कमलजीत कौर ‘आप’ में शामिल

गढ़शंकर :2 अक्तूबर: आम आदमी पार्टी गढ़शंकर को उस समय और मजबूती मिली जब कुक्कड़ां के सरपंच जुझार सिंह तथा महिला नेता कमलजीत कौर कुक्कड़ां ने आम आदमी पार्टी में घर वापसी की और...
Translate »
error: Content is protected !!