थम नहीं रहा थानों में धमाके का सिलसिला : अब गुरदासपुर के भिखारीवाल चौकी पर हमला

by

गुरदासपुर :  पंजाब में नहीं थम रहा थानों में धमाके का सिलसिला, अब गुरदासपुर के भिखारीवाल चौकी पर हमला कलानौर (गुरदासपुर)। जिला गुरदासपुर में जहां गत दिनों थाना घनिए के बांगर में धमाके के अलावा गैंगस्टरों ने सोशल मीडिया पर पुलिस थानों को उड़ाने की धमकियां दी थी। वहीं, बुधवार की रात थाना कलानौर के तहत आती पुलिस चौकी भिखारीवाल में धमाका होने की सूचना मिली है।

लंबे समय से बंद पड़ी थी चौकी :  यह चौकी पिछले समय से बंद पड़ी हुई थी। इसका पता चलते ही वीरवार को गुरदासपुर पुलिस की विभिन्न टीमें पुलिस चौकी भिखारीवाल पहुंच गईं। इलाके को पुलिस ने पूरी तरह से सील कर दिया है। डॉग स्क्वायड की टीमों की सहायता से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। दूसरी तरफ पता चला है कि जिस जगह धमाका हुआ, वहां से 20 दिन पहले पुलिस चौकी हटाई जा चुकी थी।
‘खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स’ ने ली हमले की जिम्मेदारी :  उधर, धमाके की जिम्मेदारी ‘खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स’ की तरफ से ली गई है। सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट में फतेह सिंह बागी ने लिखा है कि चौकी बख्शीवाल पर ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स की तरफ से ली जाती है।
जत्थेदार भाई रणजीत सिंह जम्मू और भाई जसविंदर सिंह बागी के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। पंजाब के युवाओं को शिकार बनाने वाले पुलिस अधिकारी व यूपी बिहार से भर्ती अधिकारी सिखों के बारे में जो गलत बयानबाजी कर रहे हैं, उसका जवाब मिलता रहेगा। पंजाब को बर्बाद करने के प्रयासों को सफल नहीं होने दिया जाएगा।
हमले को लेकर क्या बोले एसएसपी :  वहीं, इस हमले को लेकर एसएसपी दयामा हरीश कुमार का कहना है कि फिलहाल किसी भी तरह के ग्रेनेड हमले की पुष्टि नहीं हुई है क्योंकि चौकी के आस-पास किसी तरह के ग्रेनेड धमाके के निशान नहीं मिले हैं। फिर भी पुलिस मामले की गहनता के साथ जांच कर रही है।
बता दें कि पंजाब में इन दिनों पुलिस थानों पर हमले की कई वारदात को अंजाम दिया गया है। बीते मंगलवार को अमृतसर के इस्लामाबाद थाने में धमाका किया गया था। इस हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पाशिया के करीबी गैंगस्टर जीवन फौजी ने ली थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन घायल, मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 17 मार्च : माहिलपुर पुलिस ने रजत पुत्र तरसेम सिंह निवासी तलवंडी सलेम थाना नकोदर जिला जलंधर के बयान पर उनके मोटरसाइकिल को टक्कर मार कर तीन लोगों को घायल करने के आरोप...
article-image
पंजाब

ड्रग इंस्पेक्टर को विजिलेंस ने एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथों किया ग्रिफ्तार : फैक्ट्री सील करने की दी थी धमकी

बठिंडा :  विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा रेंज ने बड़ी कार्रवाई करते हुए श्री मुक्तसर साहिब में तैनात ड्रग इंस्पेक्टर रमनदीप गुप्ता को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम...
article-image
पंजाब

भक्तमाल कथा के विश्राम दिवस पर वृंदावन से पधारे राष्ट्रीय संत परम श्रद्धेय श्री गौर दास जी महाराज ने आज श्री चैतन्य महाप्रभुजी के संक्षिप्त चरित्र का अद्भुत एवं सुंदर वर्णन किया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : कम्युनिटी सेंटर में श्री श्याम सुंदर मखीजा जी के तत्वाधान में चल रही भक्तमाल कथा के विश्राम दिवस पर वृंदावन से पधारे राष्ट्रीय संत परम श्रद्धेय श्री गौर दास जी महाराज...
Translate »
error: Content is protected !!