थाने में व्यक्ति ने रात में घुसकर तलवार से कर्मचारियों पर किया हमला : 2 पुलिसकर्मी घायल, हमला करने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार

by

लुधियाना : लुधियाना में पुलिस थाने में एक व्यक्ति ने रात में घुसकर कर्मचारियों पर हमला कर दिया। हाथ में तलवार लिए व्यक्ति अंदर घुसा तो उसे देख पुलिस वाले जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। व्यक्ति के हमले से 2 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इसके बाद कुछ कर्मचारियों ने हिम्मत दिखाकर उस पर काबू पाया। पुलिस दावा कर रही है कि हमला करने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार है। पुलिस कर्मियों ने उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।
नाइट शिफ्ट में हुआ हमला
जानकारी के अनुसार रविवार रात्रि पाली (नाइट शिफ्ट) चल रही थी। अचानक 8 बजे मुख्य मुंशी के कमरे में कर्मचारी मौजूद थे। तभी एक व्यक्ति हाथ में तलवार लेकर पीछे की तरफ से कमरे के अंदर कर्मचारियों की तरफ आया और तलवार से हमला कर दिया।

अचानक हुए हमले से पुलिस कर्मी इधर-उधर भागे
अचानक हुए हमले के बाद कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे। स्थिति यह हो गई कि एक पुलिस कर्मचारी कमरे से निकलकर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगा। दूसरा कर्मचारी अंदर ही रहा। उक्त हमलावर ने उस पर लगातार हमला किया। तलवार लगने से कर्मचारी घायल हो गया। फिर बाहर भागे कर्मचारी ने हमलावर को काबू करने के लिए उस पर ईंट से हमला कर दिया।
इससे हमलावर गुस्से में आकर उसकी तरफ तलवार लेकर भागा। तब तक थाने में शोर-शराबा सुन लोग इकट्ठे हो गए। लोगों की मदद से हमलावर को दबोचा गया। 28 सेकेंड तक ये हल्ला थाना में चलता रहा। घटना के तुरंत बाद पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने पुलिस कर्मचारियों ने अवगत करवाया।

दिमागी तौर से है बीमार हमलावर :  हमला करने वाला व्यक्ति दिमागी तौर पर बीमार है। हमने उसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया है। फिलहाल इस मामले में अभी कोई एक्शन नहीं लिया गया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

16 मार्च 2022 से 31 मई 2026 : विजिलैंस ब्यूरो ने विभिन्न श्रेणियों में 1055 मामले दर्ज किए और 1111 आरोपितों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम को तेज करते हुए विजिलेंस ब्यूरो ने पिछले चार वर्षों में व्यापक स्तर पर कार्रवाई की है। 16 मार्च 2022 से 31 मई 2026 के बीच, ब्यूरो ने...
article-image
पंजाब , समाचार

लड़की वाहनों को रोकती और उसके साथी वाहन सवार चालक के साथ मारपीट कर छीना झपटी करते, लेकिन पुलिस ने बिना करवाई छोड़ा

गढ़शंकर – गढ़शंकर बंगा रोड पर आ जा रहे लोगों को रोकने वाली लड़की पर संदेह पैदा होने पर इसकी जानकारी गढ़शंकर पुलिस को देेने पर कोई  बाद में कोई कारवाई न कर पुलिस...
article-image
पंजाब

D.A.V. College of

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 18: Information Brochure-2025 of the D.A.V. College of Education, Hoshiarpur was released by Worthy Chief Guest Dr. Jasveera Minhas, Retd. Vice-Principal, Govt. College, Hoshiarpur. Sh. Anil Kumar Saini, Member, D.A.V. College Hoshiarpur...
article-image
पंजाब

जेल में बंद अमृतपाल की मां को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका : जा रही थी कनाडा

अमृतसर। देशी विरोधी गतिविधियों में लिप्त व जेल में बंद अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। वह शुक्रवार की शाम साढ़े तीन बजे दिल्ली से कनाडा रवाना...
Translate »
error: Content is protected !!