दंपति ने 2.25 लाख में बेचा 3 दिन का मासूम : बहादुरगढ़ पुलिस ने किया रेस्क्यू …अंतरराज्यीय बच्चा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश

by

झज्जर / फरीदकोट : पंजाब के फरीदकोट जिले के एक दिहाड़ी मजदूर दंपति द्वारा अपने महज तीन दिन के नवजात बेटे को सवा दो लाख रुपये में बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बहादुरगढ़ पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि गरीबी और अज्ञानता के चलते माता-पिता ने यह कदम उठाया।

पुलिस ने बच्चे को रेस्क्यू कर लिया है और इस मामले में एक अंतरराज्यीय बच्चा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसके तार पंजाब से लेकर महाराष्ट्र तक 10 से अधिक राज्यों में जुड़े हुए हैं।

बहादुरगढ़ (झज्जर) के डीसीपी मयंक मिश्रा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस पिछले एक सप्ताह से इस अवैध व्यापार की कड़ियों को जोड़ने में जुटी थी। जांच में सामने आया कि आरोपी दंपति बेहद गरीब हैं और उनके पहले से ही 15 और 9 साल के दो बच्चे हैं। तंगहाली के कारण वे तीसरे बच्चे का पालन-पोषण करने में खुद को असमर्थ पा रहे थे। उन्होंने पहले गर्भपात का विचार भी किया था, लेकिन डॉक्टरों ने समय सीमा बीत जाने के कारण मना कर दिया था।पुलिस के अनुसार, दंपति ने अपनी आर्थिक तंगी का जिक्र एक स्थानीय परिचित से किया था। उस व्यक्ति ने उन्हें झांसा दिया कि उसके पास ऐसे लोग हैं जो बच्चे को गोद लेना चाहते हैं और इसके बदले उन्हें आर्थिक सहायता भी मिलेगी। अनपढ़ होने के कारण दंपति यह समझ ही नहीं पाए कि वे किसी गिरोह के चंगुल में फंस रहे हैं। उन्हें लगा कि बच्चा एक अच्छे परिवार में जाएगा और उनका जीवन भी आसान हो जाएगा।

पुलिस जांच में पता चला है कि गिरोह के सदस्य बच्चे के जन्म से पहले ही दंपति के संपर्क में थे। फरीदकोट के एक अस्पताल में जन्म के तीन दिन बाद ही गिरोह ने 2.25 लाख रुपये देकर बच्चा ले लिया। इस बच्चे को दिल्ली के एक परिवार को सवा नौ लाख रुपये में बेचा जाना था। 31 मार्च को जब डिलीवरी के लिए आरोपी बहादुरगढ़ पहुंचे, तो पुलिस ने जाल बिछाकर एक महिला सहित तीन लोगों को दबोच लिया।

डीसीपी मयंक मिश्रा ने बताया कि इस गिरोह के तार बहुत गहरे जुड़े हैं। पुलिस अब तक पंजाब, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दिल्ली से कुल सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में विभिन्न राज्यों में छापेमारी की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कुछ और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

10 ग्राम हेरोइन व15 नशे के टीकों सहित महिला तस्कर गिरफ्तार : महिला खिलाफ पहले भी दर्ज हैं हैं 10 मामले

गढ़शंकर,  18 अप्रैल : थाना गढ़शंकर पुलिस ने 10 ग्राम हेरोइन व 15 नशे के टीकों सहित एक महिला तस्कर  को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय उच्च विद्यालय कोहू में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित : शिक्षा क्षेत्र पर इस वित्त वर्ष में खर्च किए जा रहे 8828 करोड़ रुपए – संजय अवस्थी

छात्रों से अपने संस्कार और रीति रिवाज़ अपनाने का आग्रह मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार इस वित्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत सदस्य के दो पदों के लिए 25 को होगा मतदान

हमीरपुर 22 फरवरी। विकास खंड भोरंज की ग्राम पंचायत लुद्दर महादेव के वार्ड नंबर-4 गांव भजलाह और ग्राम पंचायत मुंडखर के वार्ड नंबर-5 गांव मुंडखर गैंडा में पंचायत सदस्य के खाली पदों के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नव ज्योति स्कूल की निकिता शर्मा कला संकाय में प्रदेश में 8वें स्थान पर रही जज बनना चाहती है को निकिता शर्मा

बी बी एन, 4 अप्रैल (तारा) : नव ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरुनी, 12वीं कक्षा – हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। स्कूल मे खुशी महूल माहौल का है।स्कूल की छात्रा...
Translate »
error: Content is protected !!