दड़ूही के महिला मंडल भवन की मरम्मत की जाएगी और सड़क के लिए किया जाएगा धनराशि का प्रावधान : सुनील शर्मा बिट्टू

by
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने गांव दड़ूही का दौरा करके सुनीं जनसमस्याएं
एएम नाथ। हमीरपुर 12 सितंबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने हमीरपुर के गांव दड़ूही का दौरा किया और वहां स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उन्हें प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं हमीरपुर में करवाए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी भी दी।
उन्होंने कहा कि दड़ूही के महिला मंडल भवन की छत की मरम्मत एवं गांव में अन्य विकास कार्यों के लिए शीघ्र ही पर्याप्त धनराशि का प्रावधान करवाया जाएगा। गांव की सड़क के लिए भी बजट की व्यवस्था की जाएगी।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुर के लिए मेडिकल कॉलेज, डेंटल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, अलाइड हेल्थ सर्विसेज कॉलेज, डेडिकेटिड साइंस कालेज, बस स्टैंड, हैलीपोर्ट, हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय भवन और कई अन्य बड़ी परियोजनाएं मंजूर की हैं। इन परियोजनाओं का दड़ूही क्षेत्र को भी मिलेगा और आने वाले समय में यह क्षेत्र तेजी से विकसित होगा।
उन्होंने कहा कि हमीरपुर वासियों के लिए यह गौरव की बात है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू इसी जिला से संबंध रखते हैं।
इस अवसर पर स्थानीय निवासी गिरधारी लाल, शशि मोहम्मद, पुरुषोत्तम चंद, राकेश भारद्वाज, विधि चंद, ऋतुराज अशोक कुमार, रविंद्र पुरी, धर्मेंद्र, हरि राम, सुरजीत सिंह, सलीमो बीबी और अन्य लोगों ने गांव की विभिन्न समस्याएं एवं मांगें सुनील शर्मा बिट्टू के समक्ष रखीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक आयोजित : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चंबा, 6 अगस्त ; उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में ज़िला सैनिक कल्याण कार्यालय के तत्वावधान में पूर्व सैनिक लीग के सदस्यों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण विकास के लिए पंचायत प्रतिनिधि आपसी समन्वय से करें कार्य : दिव्यांशु सिंगल

नवनिर्वाचित प्रधानों और उप-प्रधानों के चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ एएम नाथ।  सोलन, 7 सितंबर। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन दिव्यांशु सिंगल की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय सोलन के सभागार में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं के कौशल उन्नयन की दिशा में वरदान सिद्ध होगा उत्कृष्टता केन्द्र – डाॅ. शांडिल

कण्डाघाट :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल ने कहा कि छात्रों को गुणवत्तायुक्त तथा रोज़गारोन्मुखी शिक्षा उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आत्महत्या : कांग्रेस के पूर्व विधायक मस्त राम ने सुंदरनगर के निजी होटल में फांसी का फंदा लगाकर

सुंदरनग: 11 जुलाई: हिमाचल प्रदेश के करसोग से कांग्रेस के पूर्व विधायक मस्त राम ने सुंदरनगर के निजी होटल में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मस्त राम करसोग विधानसभा से 2 बार...
Translate »
error: Content is protected !!