दरबार पीर बाबा रहमत शाह जी में 2 दिवसीय वार्षिक मेला शुरू

by

विभिन्न प्रमुख कलाकारों की ओर से बाबा जी के चरणों में अपने गीतों,कव्वालियों,नकलों द्वारा हाजिरी लगावाई
इस अवसर पर विशेष तौर पर पहुंचे मुख्य अतिथियो और गणमान्य लोगों को बाबा जी की ओर से सम्मानित किया गया
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  जिला होशियारपुर के गांव पट्टी के दरबार पीर बाबा रहमत शाह जी में मुख्य सेवादार बाबा रत्न सिंह धनोता की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 36 वा दो दिवसीय वार्षिक जोड़ मेला 31 मई और 1 जून को समूह संगतों के सहयोग से पीर बाबा रहमत शाह जी के आशीर्वाद से बहुत ही प्रेम वा श्रद्धा से करवाया जा रहा है आज इस मेले का आरंभ हुआ जिसमें प्रमुख कलाकारों की ओर से बाबा जी के श्री चरणों में अपने गीतों कव्वालियों और नकलों से हाजरी लगवाई जिनमे राजेश चांदला,दलविंदर दयाल पुरी,श्री दास एवं दास शिवा रोपड़,राजू शाह मस्ताना,प्रेम हीरा ,उपकार पट्टी,हैरी बादशाह,जी सिद्धू,गिरधारी लाल एवं पार्टी शामिल होंगे और इसी तरह कल 1 जून को प्रातः 10/15 बजे समूह संगतों की उपस्थिति में चादर चढ़ाने की रसम अदा की जाएगी इस मेले दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सांसद डाक्टर राज कुमार चब्बेवाल और विधायक डाक्टर इशांक कुमार चब्बेवाल शामिल हुए और विशेष तौर पर के के आयुर्वेदिक मैडिसनस एवं एक्यूप्रेशर फिजियोथैरेपी केयर सेंटर की ओर से निःशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया मेले में राम मौजी बीट ग्रुप चब्बेवाल, ढोली पीर निगाहा भी शामिल होंगे इस अवसर पर मुख्य सेवादार बाबा रत्न सिंह धनोता की ओर से मेले के पहले दिन पहुंचे मुख्य अतिथि और गणमान्य लोगों को सम्मानित भी किया गया और बाबा जी ने बताया के इस मेले दौरान विशेष सहयोग गांव के सरपंच और अजय परमार का है मंच संचालन मनजीत राजा कर रहे है इस अवसर पर संगतों को बाबा जी का भंडारा निरंतर वितरण किया गया इस अवसर पर उपस्थित सेवादारों और संगत में बाबा रत्न सिंह धनोता,निर्मल सिंह निका,सरबजीत सिंह फुल,प्रीत समराला,धर्म पाल दसूहा,शिंगारा चंद पट्टी,सुरजीत ताजोवाल,भगत राम पाल,मनजिंदर सिंह,बलजीत सिंह,निर्मल सिंह,मदन लाल,रणजीत कौर,भूपिंदर कौर,कुलविंदर कौर,जसविंदर कौर, सत्या देवी,प्रभजीत सिंह बाजवा,सतनाम सिंह और तरलोक सिंह सहित अन्य संगतें भारी गिनती में उपस्थित थे

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

एटीएम चोर गिरोह का सदस्य गढ़शंकर पुलिस ने 200 नशीली गोलियों के साथ किया गिरफ्तार

गढ़शंकर :   गढ़शंकर पुलिस ने माहिलपुर में पीएनबी बैंक का एटीएम तोड़ने की कोशिश करने के बाद फरार होने वाले आरोपी को 200 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा दर्ज मामले...
article-image
पंजाब

Century Plyboards Leads in Social

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha /April 6 : Century Plyboards (India) Limited, widely known for its excellent quality and world-class products, is also playing a significant role in social responsibility initiatives. Providing details, Deputy General Manager...
article-image
पंजाब

एचआईवी की जांच व इलाज मुफ्त : प्रखंड पोसी में एड्स जागरुकता वैन के माध्यम से किया जागरूक : डॉ. रघबीर

गढ़शंकर : स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पोस्सी के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. रघबीर सिंह के नेतृत्व में पोस्सी प्रखंड में एड्स जागरुकता वैन चलाई गयी.इसकी जानकारी देते हुए डा. रघबीर सिंह...
article-image
पंजाब

पत्रकारिता में पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने पर डाक्टर दलजीत सिंह अजनोहा को विशेष सम्मान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देकर डाॅ. दलजीत सिंह अजनोहा ने पत्रकारिता में पीएचडी कर समाज में एक मिसाल कायम की है। उनकी इस महान उपलब्धि को देखते हुए गांव...
Translate »
error: Content is protected !!