दरौली में पर्यटन विकास पर खर्च होंगे 12.50 करोड़ – कुटलैहड़ में पहली बार आयोजित होगा _7 दिवसीय_ भव्य कार्निवल, 25 से 31 दिसंबर तक चलेगा उत्सव: DC जतिन लाल

by
 रोहित भदसाली।  ऊना, 3 सितंबर. कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोबिंदसागर झील के किनारे स्थित पर्यटन स्थल अंदरौली में पर्यटन विकास पर करीब 12.50 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। इस धनराशि का उपयोग जेट स्कीइंग, कायाकिंग, नौकायन, और यॉच जैसी विभिन्न जलीय मनोरंजक गतिविधियों के उपकरण खरीदने के लिए किया जाएगा, जिससे अंदरौली को पर्यटकों के लिए एक आकर्षक गंतव्य बनाया जा सके। यह जानकारी उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कुटलैहड़ पर्यटन विकास समिति (केटीडीएस) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
उपायुक्त ने बताया कि इन जलीय गतिविधियों के अलावा, स्थानीय व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए फूड वैन भी खरीदी जाएंगी। साथ ही, गरीब दास मंदिर के पास एक प्रतीक्षा स्थल (वेटिंग एरिया) विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे पर्यटकों को और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
कार्निवल से आरंभ होगा उत्सवधर्मी संस्कृति का नया अध्याय :   उपायुक्त ने बताया कि अंदरौली में इस वर्ष पहली बार एक भव्य कार्निवल का आयोजन किया जाएगा। यह कार्निवल 25 से 31 दिसंबर तक चलेगा और इसमें जलक्रीड़ाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्थानीय स्ट्रीट फूड स्टॉल, और कैंडल कैंपिंग जैसी मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री सुख्रविंदर सिंह सुक्खू ने अपने कुटलैहड़ दौरे में कार्निवल के आयोजन को लेकर निर्देश दिए थे। उनके निर्देशानुरूप जिला प्रशासन इसकी तैयारियों में जुट गया है।
उन्होंने बताया कि इस आयोजन से न केवल अंदरौली के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि यहां की उत्सवधर्मी संस्कृति का भी एक नया अध्याय शुरू होगा। कार्निवल में आयोजित होने वाली विविध गतिविधियाँ स्थानीय संस्कृति और पर्यटन को एक नया आयाम देंगी।
15 सितंबर तक श्रद्धालुओं की पीर गौस मंदिर तक पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश :  इसके बाद, उपायुक्त ने मंदिर पीर गौस पाक ग्यारहवीं वाला चंगर चौरिटेबल सोसाइटी की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें उन्होंने मंदिर में चल रहे 11 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मंदिर तक अस्थायी रास्ते के निर्माण को शीघ्र पूरा करने और 15 सितंबर तक श्रद्धालुओं की मंदिर तक पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, मंदिर के प्रथम और द्वितीय तल को लीज़ पर देने के लिए टेंडर शीघ्र बुलाए जाएंगे, और मंदिर चैरिटेबल समिति ने आंगन को पक्का करने और चारदीवारी निर्माण के लिए 3 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है।
बैठक में एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, सीपीओ संजय सांख्यान, जिला पंचायत अधिकारी नीलम कटोच, बीडीओ बंगाणा सुशील कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अर्की में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की आधारशिला पट्टिका तोड़ी : FIR दर्ज

एएम नाथ । अर्की :  पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सोलन जिले में एक आधारशिला पट्टिका तोड़ दी गई। उपमंडल अर्की के अंतर्गत सरयांज बाड़ीधार से ऊपरली पम्बड़ सड़क की आधारशिला किसी अज्ञात व्यक्ति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू : अटल टनल रोहतांग की शिलान्यास पट्टिका दोबारा लगाई जाए

रोहतांग : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की विधायकों के साथ हुई बैठक में लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने अटल टनल रोहतांग की शिलान्यास पट्टिका लगाने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन मित्र भर्ती के लिए आवेदन 30 दिसंबर तक : वन वृत्त हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले वन मंडल हमीरपुर, ऊना और देहरा की कुल 194 वन बीटों में वन मित्रों की भर्ती के लिए

हमीरपुर 29 नवंबर। वन वृत्त हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले वन मंडल हमीरपुर, ऊना और देहरा की कुल 194 वन बीटों में वन मित्रों की भर्ती के लिए 30 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित किए...
हिमाचल प्रदेश

47 स्थानों पर होगा कोविड वैक्सीनेशन, शनिवार को जिला ऊना में

18 प्लस से अधिक आयु के लाभार्थियों को लगाए जाएंगे कोविड के टीके ऊना, 25 जून: 18 से 44 तथा 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए 26 जून को जिला के कुल...
Translate »
error: Content is protected !!