दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक और पिकअप की भिड़ंत में 8 लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल

by

फिरोजपुर : फाजिल्का मार्ग पर शनिवार सुबह एक बेहद हृदयविदारक सड़क दुर्घटना सामने आई है. यहां एक अनियंत्रित ट्रक और सवारियों से भरी महिंद्रा पिकअप गाड़ी के बीच हुई भीषण टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई. जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

कैसे हुआ हादसा : .यह दर्दनाक हादसा जंगावाला गांव के मोड़ के पास उस वक्त हुआ जब पिकअप में सवार लोग एक पारिवारिक अनुष्ठान के लिए जा रहे थे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि चार अन्य की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

राहत कार्य शुरू :  प्रारंभिक जांच के अनुसार पिकअप वाहन में करीब 25 यात्री सवार थे. ये सभी लोग जलालाबाद के रहने वाले थे और आपस में रिश्तेदार थे. वे अपने एक दिवंगत परिजन की अस्थियों को विसर्जित करने के लिए अमृतसर के ब्यास स्थित राधा स्वामी डेरा जा रहे थे. इस अभागे परिवार में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे. जैसे ही उनकी गाड़ी जंगावाला मोड़ के पास पहुंची, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे सीधी टक्कर मार दी. घटना के बाद चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।

कई घायलों की हालत नाजुक :  सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाएं और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. सभी घायलों को तुरंत फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के मुताबिक, कई घायलों की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है, जिसके कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

मरीजों को इस अस्पताल में किया गया रेफर : गंभीर रूप से जख्मी मरीजों को बेहतर इलाज के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच शुरू कर दी है. इस हादसे ने पीड़ित परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है और पूरे इलाके में शोक की लहर है. चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि चार अन्य की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अच्छे कर्म ही भवसागर से पार कर सकते, इसलिए हमेशा गरीबों तथा गौ माता की सेवा करनी चाहिए : महाराज यशगिरी जी सलोह वाले

कालेवाल बीत में धार्मिक समागम करवाया गढ़शंकर।  गांव कालेवाल बीत में बाबा केशव पुरी के समाधी स्थल पर वार्षिक धार्मिक समागम करवाया गया।  जिसमें भारी  संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर संतों का आशीर्वाद लिया।...
article-image
पंजाब

आप सरपंच पर फायरिंग, गांव के ही युवक ने गुरुद्वारा साहिब में मारी गोली

फ़रीदकोट :  गांव पहलुवाला में शनिवार को आम आदमी पार्टी के सरपंच पर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटनाक्रम के दौरान पेट में गोली लगने से घायल हुए सरपंच जसवंत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

HPU शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव : अब अंकों से नहीं, साक्षात्कार के प्रदर्शन से होगा अंतिम चयन

एएम नाथ।  शिमला: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद ने शिक्षक भर्ती नीति और कार्यक्रम में संशोधन को मंजूरी दे दी...
article-image
पंजाब

नवदीप कौर गैंग : करोड़ों रुपये ठगे, पुलिस जांच में खुलेगे बड़े राज

चंडीगढ़। निवेश के नाम ठगी का शिकार हुए लोग मंगलवार को पंजाब के पुलिस महानिदेशक के पास न्याय की गुहार लगाने पहुंचे। उन्होंने पटियाला निवासी नवदीप कौर उर्फ निशा रानी और उसके गैंग पर...
Translate »
error: Content is protected !!