दर्दनाक हादसा : फ्लाईओवर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी कार, दो दोस्तों की मौत

by

बर्थडे पार्टी से लौटते समय दोस्तों के साथ रेस लगाने की चर्चा; स्पीड रिकॉर्ड के मालिक का 18 वर्षीय बेटा और स्वीट्स कारोबारी का 19 वर्षीय बेटा गंवा बैठे जान, हनी सिंह ने जताया दुख

जालंधर। जालंधर में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसा पुलिस लाइन के पास स्थित फ्लाईओवर पर हुआ, जहां तेज रफ्तार वॉक्सवैगन कार नगर निगम की खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। हादसे में कार सवार दो युवकों की जान चली गई, जबकि अन्य युवक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

मृतकों की पहचान सेठ हुकुमचंद कॉलोनी निवासी विदित ओलक (18) और आरव तलवाड़ (19) के रूप में हुई है। विदित मशहूर पंजाबी म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड के मालिक दिनेश ओलक का बेटा था, जबकि आरव पप्पी स्वीट्स के मालिक का बेटा बताया जा रहा है।

बर्थडे पार्टी से लौटते समय रेस लगाने की चर्चा

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, दोनों युवक रात को एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि एपीजे कॉलेज के पास चंडीगढ़ से आए दोस्तों के साथ उनकी रेस शुरू हो गई। इस दौरान वॉक्सवैगन कार के साथ थार और स्कोडा गाड़ियां भी थीं। वॉक्सवैगन कार में कुल पांच युवक सवार बताए जा रहे हैं।

इसी दौरान बीएमसी चौक से बीएसएफ चौक की ओर जाते समय कार फ्लाईओवर पर खड़ी नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई।

सफाई के लिए फ्लाईओवर पर खड़ी थी ट्रैक्टर-ट्रॉली

थाना बारादरी के एसएचओ साहिल चौधरी के अनुसार, पुलिस को रविवार तड़के करीब 3 बजे हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी फ्लाईओवर पर सफाई कर रहे थे। कूड़ा-कचरा एकत्र करने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली वहां खड़ी की गई थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार पीछे से उसमें टकरा गई।

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक से हुई बहस

जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद कार में सवार युवकों की ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक के साथ बहस भी हुई। इसके बाद थार और स्कोडा में सवार युवक मौके से चले गए। पुलिस के अनुसार, कार में सवार अन्य तीन युवक भी बाद में अपने घर पहुंच गए थे। इनमें आम आदमी पार्टी के एक पार्षद का बेटा भी शामिल बताया जा रहा है, जो सुरक्षित है।

परिवारों ने नहीं करवाई कानूनी कार्रवाई

एसएचओ साहिल चौधरी ने बताया कि दोनों मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। परिवारों ने फिलहाल कानूनी कार्रवाई करवाने से इनकार किया है। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में शामिल अन्य युवक

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नकली क्रीम व देसी घी का कारोबार , 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज,1 गिरफ्तार: 60 पैकेट रिफाइंड, 6 पैकेट सूखा दूध, 25 स्प्रे ड्रॉयड पाउडर व क्रीम की एक कैन बरामद

कपूरथला : सब डिवीज़न फगवाड़ा में पुलिस ने गांव पांछटा के एक डेरे से नकली दूध व घी बनाकर बेचने वाले 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।...
article-image
पंजाब

8 IPS अधिकारियों को किया प्रमोट, 1994 बैच के सभी अधिकारियों दिया डीजीपी रैंक … देखें लिस्ट

चंडीगढ़ । पंजाब की भगवंत मान सरकार ने 8 IPS अधिकारियों को डीजीपी रैंक पर प्रमोशन दिया है। यह सभी अधिकारी 1994 बैच के हैं। जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। जिन अधिकारियों को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

संजीव अरोड़ा की जगह मैं नहीं जा रहा हूं…. आपने कई बार मुझे भेज दिया राज्यसभा … अरविंद केजरीवाल ने खुद दिया बड़ा बयान

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि वो राज्यसभा नहीं जाएंगे। उन्होंने सोमवार (23 जून) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्यसभा जाने के...
article-image
पंजाब

महिला की मौत, चार गंभीर घायल : गढ़शंकर-श्री आनंदपुर साहिब मार्ग स्काॅर्पियो के भ्यानक हादसा

गढ़शंकर, 7 अक्तूबर: आज स्थानीय गढ़शंकर-श्री आनंदपुर साहिब मार्ग पर भारी बारिश दौरान एक स्कॉर्पियो गाड़ी के भयानक हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि एक महिला सहित चार गंभीर घायल हो गए।...
Translate »
error: Content is protected !!