दलजीत कौर ने ए.डी.सी. के तौर पर संभाला पद्भार

by

होशियारपुर, 19 अक्टूबर:
श्रीमती दलजीत कौर ने आज अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) के तौर पर होशियारपुर में अपना पद्भार संभाल लिया है। 2004 बैच की पी.सी.एस अधिकारी श्रीमती दलजीत कौर इससे पहले जगराओं(जिला लुधियाना) में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर के तौर पर सेवाएं निभा रही थी। वे पंजाब के अलग-अलग जिलों में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। होशियारपुर के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर के तौर पर पद संभालने के दौरान श्रीमती दलजीत कौर ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से जिला वासियों को निर्विघ्न सुचारु ढंग से अलग-अलग सेवाएं मुहैया करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायतों का निपटारा समयबद्ध तरीके से किया जाएगा व उनके कार्य मैरिट के आधार पर पारदर्शी तरीके के किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की अलग-अलग योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस के नेतृत्व वाले जिला प्रशासन की ओर से कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक तालमेल जरूरी : एसएसपी संदीप कुमार मलिक

नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक तालमेल जरूरीः एस.एस.पी संदीप कुमार मलि होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा एस.एस.पी संदीप कुमार मलिक ने कहा कि नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस और...
article-image
दिल्ली , पंजाब

कोर्ट ने सुनाई 22 साल की सजा : न्यूजीलैंड में दोषी करार हुआ इंदिरा गांधी के हत्यारे सतवंत सिंह का भतीजा

न्यूजीलैंड की अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हत्यारे सतवंत सिंह के भतीजे बलतेज सिंह को 22 साल की जेल की सजा सुनाई है। उसे 700 किलोग्राम मेथ ड्रग रखने के आरोप में...
article-image
पंजाब

होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र की 11 सर्वसम्मति से बनी ग्राम पंचायतों को विधायक जिम्पा ने किया सम्मानित

होशियारपुर, 13 अक्टूबर :  होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने विधानसभा क्षेत्र की 57 में से 11 सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायतों को बधाई देते हुए उनका...
article-image
पंजाब

पवन दीवान ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देशवासियों को दी बधाई

लुधियाना , 11 नवंबर : पंजाब लार्ज स्केल इंडस्ट्रीज के पूर्व चेयरमैन ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देश वासियां को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह त्योहार...
Translate »
error: Content is protected !!