दलित बसती बीनेवाल के निकट किसी भी हालत में कृड़ा कर्कट डंप का नहीं बनने दिया जाएगा : मोहन लाल

by

गढ़शंकर : गांव बीनेवाल की दलित बसती के भारी संख्यां में लोगो ने इकत्र होकर आज गांव में पंचायत पर दलित बसती के निकट कूड़ा कर्कट का डंप बनाने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया और इस संबंधी कल बीडीपीओ गढ़शंकर को ज्ञापन देने का फैसला लिया गया।
इस दौरान पंचायत समिति सदस्य मोहन लाल ने कहा कि गांव में दलित बसती के निकट किसी भी हालत में कूड़ा कर्कट का डंप नहीं बनने दिया जाएगा। इससे पहले इसी स्थान पर से हड्डा रोड़ी(मरे पशूओं को फेकनें की जगह) को हटाने के लिए तीस साल हमारे लोगो ने संघर्ष किया था। उसके बाद युवाओं ने वहां पर एक लाख रूपए खर्च का खेल का मैदान बनाया। लेकिन अव वहां साथ में कृड़ा कर्कट का डंप पंचायत बनाने जा रही है। जिसे हम किसी भी हालत में नहीं बनने देगें। गांव में शामलात जमीन और भी काफी है अगर पंचायत ने बनाना है तो दलित बसती से दूर डंप बना सकती है। इस संबंधी कल बीडीपीओ गढ़शंकर को मिल कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस समय पंच सरबजीत, नंबरदार हरपाल सिंह, पंच पम्मी देवी, दविंद्र सिंह, जोगिंद्र सिंह, पूर्व पंच चूहड़ा राम, कामरेड देव राज, देवी दियाल, अंबेडकर वैल्फेयर सुसायिटी बीनेवाल के अध्यक्ष अरविंद कुमार आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जीवन जागृति मंच द्वारा रक्तदान कैंप आयोजित : 37 रक्तदानियों ने रक्तदान कर मानवता की भलाई में योगदान डाला

गढ़शंकर, 21 नवम्बर: जीवन जागृति मंच गढ़शंकर द्वारा अध्यक्ष डॉ. बिक्कर सिंह के नेतृत्व में केनरा बैंक गढ़शंकर में नौवां वार्षिक रक्तदान कैंप आयोजित किया गया। स्वर्गीय रतन कौर ललवान को समर्पित रक्तदान कैंप...
article-image
पंजाब

चार छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक : सरकारी हाई स्कूल रामपुर बिल्ड़ों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा

गढ़शंकर, 10 जुलाई (रमा): पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा के परिणाम में सरकारी हाई स्कूल रामपुर बिल्ड़ों के सभी छात्र-छात्राएं शानदार अंकों के साथ पास हुए। कुल 48 छात्रों में से 4...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पेरिस ओलंपिक 2024 के पहले दिन भारत के खाते में आया मेडल : मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता ब्रॉन्ज

नई दिल्ली । पेरिस ओलंपिक 2024 के पहले दिन भारत के खाते में एक भी मेडल नहीं आया था। लेकिन पहले दिन मनु भाकर ने मेडल की आस जगाई थी। दूसरे दिन हुए फाइनल...
Translate »
error: Content is protected !!