दवनी व लोदीमाजरा के उद्यमियों ने एक्सईएन बददी के समक्ष उठाई विद्युत समस्याएं : बार बार बिजली जाने से तबाह हो रहे उद्योग – संजय आहुजा

by

बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने पर होगी कार्यवाही-दीपक वर्मा

बी बी एन, 11 जून (तारा) :  दून विधानसभा के तहत औद्योगिक क्षेत्र दवनी व लोदीमाजरा के उद्यमियों ने विद्युत मंडल बददी के एक्सईएन से बैठक कर उनको अपनी समस्याएं बताई और आपूर्ति उचित न होने पर रोष जाहिर किया। लघु उद्योग संघ सभागार बददी में दवनी के वरिष्ठ उद्यमी संजय आहुजा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर एक्सईएन इंजीनियर दीपक वर्मा शामिल हुए। विशेष अतिथि के तौर पर लघु उद्योग संघ के चेयरमैन विचित्र सिंह पटियाल व प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक राणा ने भी शिरकत की। वरिष्ठ उद्यमी उद्योग क्षेत्र दवनी संजय आहुजा ने कहा कि हमारे एरिया में विद्युत व्यवस्था अनियंत्रित हो चुकी है जिसे हमें कारखाने चलाने मुश्किल हो चुके हैं। युवा उद्यमी साहिब सिंह ने कहा कि दवनी व लोदीमाजरा में बिजली आने जाने का कोई समय नहीं है। हमें एक घंटे पहले ही व्हाटसएप समूह में सूचना मिलती है कि अभी दो घंटे या तीन घंटे विद्युत आपूर्ति ठप्प रहेगी और उस समय हम बेबस हो जाते हैं। एक तो पहले ही हमारे उद्योग मंदी के दौर से गुजर रहे हैं उपर से अनचाहे व लगातार लग रहे विद्युत कट हमें भारी नुक्सान पहुंचा रहे हैं। अब पानी सिर के उपर से निकल चुका है इसलिए हमें आज ज्ञापन देने के लिए बददी आना पड़ा। लघु उद्योग संघ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक राणा ने एक्सईएन से आग्रह किया कि इस मामले पर गंभीरता से हल किया जाना चाहिए।
—-
यह रहे उपस्थित-
इस अवसर पर कर्ण आहुजा, हेमंत, राकेश कुमार, श्रवण कुमार, केपी मैहता, अजय कपलीश, सजंय आहुजा, कमल वरधान, के के सिंह, सार्थक गुप्ता, संजय आहुजा, अशोक राणा, जरनैल सिंह व ठाकुर विचित्र सिंह पटियाल समेत कई उद्यमी उपस्थित थे।
————————————–
फीडर ओवरलोड अगले साल मिलेगी रिलीफ-
वर्तमान परिस्थिति में बिजली की खपत सामान्य से कहीं ज्यादा है। हर कंपनी में ज्यादा ए.सी व एएचयू भी ज्यादा चल रहे हैं। हर कारखाने में ज्यादा बिजली लग रही है और गर्मी के कारण हमारा फीडर ओवरलोड हो गया जिससे दवनी व लोदीमाजरा में लोड रिस्ट्रिक्शन लगानी पड़ रही है। थाना गांव में नए सब स्टेशन का टैंडर हो चुका है। अगले साल तक ही उद्योगों के उपभोगताओं को रिलीफ मिलेगा।
इंजीनियर दीपक वर्मा
एक्स.ई.एन
विद्युत मंडल बददी
————————
कैपशन-दवनी व लोदीमाजरा औद्योगिक के उद्योग जगत के प्रतिनिधि विद्युत लोड प्रतिबंध व अन्य समस्याओं को लेकर एक्सईएन बददी दीपक वर्मा से वार्ता करते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सावधानी बरतें और आपात स्थिति में तत्काल 1077 पर करें कॉल : उपायुक्त चंबा ने जिला वासियों से की अपील कहा नदी नालों से रहें दूर

चंबा, 9 जुलाई: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चंबा के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन ने लगातार जारी भारी बारिश के दृष्टिगत जिला वासियों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने बताया कि मौसम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की राजनीति में अब वापसी की संभावना नहीं : जेपी नड्डा

एएम नाथ । चम्बा : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को हिमाचल प्रदेश की राजनीति में वापसी की संभावना से इनकार कर दिया. उन्होंने साफ कहा कि प्रदेश की राजनीति में वापसी की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केंद्र ने बुलाई हाई लेवल बैठक : नए हिट-एंड-रन कानून के खिलाफ ट्रक ड्राइवरों का विरोध जारी

नई दिल्ली : हिट-एंड-रन मामलों पर नए कानून में कड़ी सजा के प्रावधान को लेकर देश के कई राज्यों में ट्रक ड्राइवरों का तीन दिवसीय विरोध-प्रदर्शन जारी है। अब इस प्रदर्शन की गूंज केंद्र...
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम मंडी चुनाव :  दूसरे दिन 14 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए , कल पहले दिन मात्र एक उमीदवार ने नामांकन पत्र किए थे दाखिल

एएम नाथ।  मंडी, 30 अप्रैल। नगर निगम मंडी में पार्षद चुनावों के लिए जारी नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन कुल 15 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। पहले दिन केवल एक नामांकन प्राप्त...
Translate »
error: Content is protected !!