युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता: बाली

by
एएम नाथ। नगरोटा, 5 जनवरी । युवाओं को रोज़गार के नवीन अवसर उपलब्ध करवाना तथा उन्हें स्वरोज़गार के साथ जोड़ना सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। युवाओं को बेहतर प्लेसमेंट के अवसर प्रदान करने के लिए रोजगार मेलों व कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन भी निरंतर करवाया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने आज रविवार को यह उद्गार व्यक्त किए। लोगों की समस्याओं का उनके घर द्वार निपटारा करने के उद्देश्य से आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत बाली आज बालू ग्लोआ, बड़ोह, सरोत्री, समलोटी, नगरोटा, पठियार, सेराथाना और रजियाना पहुँचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्वरोजगार को और अधिक बढ़ावा देने के लिए राजीव गांधी स्टार्ट-अप योजना भी आरम्भ की है। इस योजना से राज्य के युवा स्वयं के उद्यम और स्थायी आजीविका अर्जन के लिए प्रेरित होंगे और आत्मनिर्भर बनेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार मेलों के नियमित आयोजन के भी दिशा निर्देश दिए गए हैं ताकि युवाओं को घर द्वार पर ही रोजगार के अवसर मिल सकें। बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वावलंबर योजना के तहत भी युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
जनसमस्यायों को मौके पर निपटाया
आर.एस बाली ने आज लगभग 2000 लोगों की समस्याओं को सुना। लोगों ने आर.एस बाली के समक्ष पानी, बिजली, रास्ते, डंगे, सड़क और स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं रखीं। उन्होंने अधिकतर समस्याओं का मौके पर निपटारा किया और अन्य के लिए अधिकारियों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव और गरीब के विकास कार्यो में किसी भी तरह की कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में बड़े विकास कार्यो के साथ-साथ गांव और गरीबों तक विकास पहुंचाना सबसे महत्वपूर्ण कार्य है ताकि प्रत्येक व्यक्ति तक सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि गांव और गरीब की समस्याओं को जानने के लिए उन्होंने आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया है जिसके तहत वे अपनी विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत के ग्रामीणों से मिल रहे हैं और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ले रहे हैं।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह, महासचिव अरुण कटोच, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग राजीव शर्मा, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग विवेक ठाकुर, अधिशासी अभियंता बिजली बोर्ड कमल चैधरी, बीएमओ रूबी भारद्वाज, प्रधान कमलेश देवी, प्रधान परवीन देवी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भूपिंदर सिंह हुड्डा का ऑपरेशन हिमाचल : कांग्रेस की बचा ली लाज, हारते-हारते राज्यसभा में जीत

चंडीगढ़ : हरियाणा में रात के 1.30 बजे तक 16 घंटे चले हाई-वोल्टेज चुनावी ड्रामे के बाद कांग्रेस पार्टी दो में से एक राज्यसभा सीट जीत पाई। इसका भी पूरा श्रेय भूपेंद्र सिंह हुड्डा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिव दयाला मंदिर कमेटी सिहुंता द्वारा लोहड़ी के उपलक्ष पर कार्यक्रम आयोजित : लोहड़ी का पर्व आपसी भाईचारे व प्रेम का प्रतीक – कुलदीप सिंह पठानिया

एम नाथ। चंबा( सिहुंता), 13 जनवरी :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज सिहुंता ने आज शिव दयाला मंदिर कमेटी सिहुंता द्वारा लोहड़ी के उपलक्ष पर आयोजित कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि शिरकत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद किशन कपूर के तल्ख तेवर : सुधीर को पार्टी में एंट्री और टिकट पर उन्होंने जमकर भड़ास निकाली

एएम नाथ। ऊना  : सांसद किशन कपूर टिकट को लेकर हाईकमान के फैसले से नाराज ही नहीं गुस्सा भी हैं। लंबी चुप्पी के बाद उनके बागी तेवर झलकने लगे हैं। बुधवार को अपने आवास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अर्की में 18 जुलाई को नि:शुल्क एक्स-रे एवं स्वास्थ्य जांच शिविर

योगेश चौहान/अर्की ; स्वास्थ्य विभाग अर्की के तत्वावधान में 18 जुलाई (शनिवार) को आयुष्मान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, वार्ड नंबर-7, अर्की में नि:शुल्क एक्स-रे एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। आशा कार्यकर्ता गीता...
Translate »
error: Content is protected !!